पर्यटन मंत्रालय
हरित और ईको टूरिज़्म को प्रोत्साहन देना
Posted On:
28 JUL 2025 3:25PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से वैश्विक पटल पर बढ़ावा दे रहा है। इसी श्रृंखला के एक भाग के रूप में, पारिस्थितिक पर्यटन और सतत पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में पारिस्थितिक पर्यटन और सतत पर्यटन के विकास को गति प्रदान करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय रणनीतियाँ तैयार की हैं और देश में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों और पर्यटन व्यवसायों को सतत पर्यटन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु "ट्रैवल फॉर लाइफ" कार्यक्रम शुरू किया है।
पर्यटन मंत्रालय अपनी योजनाओं के तहत देश में पर्यटन संबंधी बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत इको सर्किट को एक विषयगत सर्किट के रूप में चिन्हित किया है। पर्यटन मंत्रालय के प्रयासों से आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों ने किसी न किसी रूप में पर्यटक पुलिस तैनात की है।
यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
*****
पीके/ एके / केसी/ जेएस
(Release ID: 2149357)