संस्कृति मंत्रालय
डिजिटल लाइब्रेरी के लिए बुनियादी ढांचा
Posted On:
24 JUL 2025 4:58PM by PIB Delhi
पुस्तकालयों पर राष्ट्रीय मिशन (एनएमएल) के निम्नलिखित उद्देश्यों के साथ 4 घटक हैं:–
- भारतीय राष्ट्रीय वर्चुअल पुस्तकालय परियोजना (आईसीपी) का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को ज्ञान और सूचना के साथ-साथ भारत की विविध संस्कृति तक आसान पहुंच के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल फेडरेटेड सर्च मैकेनिज्म (इंटरफेस) प्रदान करना है।
- प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा चयनित एक राज्य केंद्रीय पुस्तकालय और एक जिला पुस्तकालय तथा संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत 6 पुस्तकालयों को बुनियादी ढांचे के उन्नयन, प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण, भिन्न रूप से सक्षम उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाओं के निर्माण तथा समर्थन और आउटरीच कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एनएमएल मॉडल पुस्तकालय की स्थापना।
- देश में पुस्तकालयों के वर्णनात्मक आँकड़े प्राप्त करने, सार्वजनिक पुस्तकालयों के मौजूदा बुनियादी ढांचे और सेवाओं का अध्ययन करने और नागरिकों की संतुष्टि और धारणा के स्तर का अध्ययन करने के उद्देश्य से मात्रात्मक और गुणात्मक सर्वेक्षण।
- पुस्तकालय कार्मिकों, पुस्तकालय विज्ञान के छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए क्षमता निर्माण, ताकि पुस्तकालय सेवा प्रदाताओं को व्यावसायिक कौशल के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके और साथ ही उन्हें नवीनतम प्रौद्योगिकी से अवगत कराया जा सके।
एनएमएल के अंतर्गत पुस्तकालयों में डिजिटलीकरण के प्रयास के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:
- एनवीएलआई घटक के तहत 10.12.2019 को लॉन्च किए गए भारतीय संस्कृति पोर्टल (आईसीपी) में वर्तमान में मेटाडेटा के साथ लगभग 3.42 लाख डिजिटाइज्ड रिकॉर्ड और 34.91 लाख से अधिक ग्रंथसूची रिकॉर्ड मौजूद हैं।
- मॉडल लाइब्रेरी घटक के तहत आधुनिकीकरण, तकनीकी उन्नयन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक राज्य केंद्रीय पुस्तकालय और एक जिला पुस्तकालय को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
- क्षमता निर्माण के तहत, उन्नत तकनीकी कौशल से लैस पुस्तकालय पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
************
एमजी/केसी/डीवी/एसएस
(Release ID: 2147975)