युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश में खेल अवसंरचना विकास

Posted On: 24 JUL 2025 5:15PM by PIB Delhi

ओलंपिक, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप सहित अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की तैयारी एक सतत प्रक्रिया है। ओलंपिक, एशियाई खेल जैसे बड़े खेल आयोजनों सहित अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए खिलाड़ियों/टीमों को तैयार करने हेतु प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धी अनुभव, प्रशिक्षकों और विदेशी प्रशिक्षकों सहित सहायक कर्मियों से संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) की योजनाओं/प्रस्तावों पर वार्षिक प्रशिक्षण और प्रतियोगिता कैलेंडर (एसीटीसी) बैठकों में विचार-विमर्श किया जाता है और उन्हें अंतिम रूप दिया जाता है।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता योजना और टॉप्स जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भारतीय खिलाड़ियों/टीमों का समर्थन करता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारतीय ओलंपिक संघ सहित राष्ट्रीय खेल महासंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण आगामी अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए टीमों और खिलाड़ियों की तैयारी हेतु सर्वोत्तम सुविधाएँ, प्रशिक्षण, उपकरण सहायता और पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए मिलकर काम करते हैं।

इसके अलावा सरकार ने समग्र खेल इकोसिस्टम में खेल विज्ञान को बेहतर ढंग से एकीकृत करने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र की भी स्थापना की है।

इस मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र योजना, खेलो इंडिया योजना के "खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन" घटक के अंतर्गत, देश भर में 328 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें महाराष्ट्र राज्य में 14 परियोजनाएँ शामिल हैं। विवरण https://mdsd.kheloindia.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/आरपी/केसी/एसके/एसएस


(Release ID: 2147937)
Read this release in: English , Urdu