संस्कृति मंत्रालय
विदेशों से पुरातन वस्तुओं की पुनर्प्राप्ति
Posted On:
24 JUL 2025 4:59PM by PIB Delhi
1976 से अब तक कुल 655 पुरावशेष विदेशों से प्राप्त किए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में राष्ट्रीय महत्व के 3,685 प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण और रखरखाव का कार्य करता है, जिसमें पेयजल, शौचालय, रास्ते और लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाओं का प्रावधान शामिल है। इन स्मारकों और स्थलों का रखरखाव एक सतत प्रक्रिया है और इसे आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार किया जाता है।
2007 में स्थापित राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन (एनएमएमए) ने 11,406 निर्मित विरासत एवं स्थलों तथा 12,41,349 पुरावशेषों के आंकड़ों का दस्तावेजीकरण एवं प्रकाशन किया है। यह डेटा एनएमएमए की वेबसाइट https://nmma.nic.in पर प्रकाशित किया गया है।
****
एमजी/केसी/डीवी
(Release ID: 2147892)