पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
संसद प्रश्न: पवन टर्बाइन से जल का उत्पादन
Posted On:
23 JUL 2025 3:33PM by PIB Delhi
पवन टर्बाइनों से उत्पादित बिजली का उपयोग संघनन प्रक्रिया के माध्यम से हवा में नमी से पानी बनाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, यह तकनीक अभी भी अनुसंधान एवं विकास के प्रारंभिक चरण में है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अक्षय ऊर्जा अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इस क्षेत्र में उपयुक्त प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान ने प्रायोगिक आधार पर एक एयर कंडीशनर सह जल उत्पादक प्रणाली विकसित की है, जो एक सामान्य एयर कंडीशनर की तरह काम करते हुए प्रतिदिन 100 लीटर ताजा पानी का उत्पादन करने में सक्षम है। यह प्रणाली इस सिद्धांत पर काम करती है कि हवा को ठंडा करने की प्रक्रिया में, हवा में मौजूद जलवाष्प भी संघनित होकर पानी बनाती है। इस प्रणाली को पवन टर्बाइनों से उत्पादित बिजली का उपयोग करके संचालित किया जा सकता है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
एमजी/केसी/एसकेएस/एसके
(Release ID: 2147350)