निर्वाचन आयोग
केवल 5.8% ही ऐसे मतदाता हैं जिन्हें फॉर्म भरना है, 8 दिन और शेष हैं
प्रविष्टि तिथि:
17 JUL 2025 7:39PM by PIB Delhi
|
1
|
कुल मतदाता ( 24 जून 2025 तक )
|
7,89,69,844
|
प्रतिशत
|
|
2
|
गणना प्रपत्र प्राप्त हुए
|
7,08,18,162
|
89.7%
|
|
3
|
गणना प्रपत्र अपलोड किए गए
|
6,70,59,222
|
84.9%
|
|
4
|
मतदाता अपने पते पर नहीं मिले
|
35,69,435
|
4.5%
|
|
4.1
|
संभावित मृतक मतदाता
|
12,55,620
|
1.59%
|
|
4.2
|
अब तक स्थायी रूप से संभावित स्थानांतरित मतदाता
|
17,37,336
|
2.2%
|
|
4.3
|
एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत (अब तक पहचाने गए)
|
5,76,479
|
0.73%
|
|
5
|
शेष गणना फॉर्म प्राप्त होने बाकी:
|
45,82,247
|
5.8%
|
- अभी तक, 89.7% मौजूदा मतदाताओं ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म जमा कर दिया है। कोई भी मतदाता अपने गणना फॉर्म की स्थिति ECINet ऐप या https://voters.eci.gov.in पर भी देख सकता है। गणना फॉर्म उसी लिंक पर हिंदी में ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं।
- ऐसे मतदाता जिनके पते पर बीएलओ ने तीन बार दौरा किया और उसके बाद भी वह अपने पते पर नहीं मिले, संभवतः वे मृत हो गए हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं। उनकी जानकारी अब राजनीतिक दलों के ज़िला अध्यक्षों व 1.5 लाख बूथ स्तर के एजेंटों के साथ साझा की जा रही है, ताकि 25.07.2025 से पहले ऐसे मतदाताओं की सटीक स्थिति की पुष्टि की जा सके।
- बिहार के 261 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के 5,683 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। , ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
- जो नागरिक बिहार से बाहर अस्थायी रूप से प्रवास कर रहे हैं, वे ECINet App या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के ज़रिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वे पहले से भरे हुए गणना फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने भरे हुए फॉर्म को बीएलओ के साथ सीधे या परिवार के माध्यम से व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से साझा कर सकते हैं।
******
एमजी/आरपीएम/केसी/केजे/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2145639)
आगंतुक पटल : 40