कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में तैनात 2014 बैच के सहायक अनुभाग अधिकारियों सहित केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. जितेंद्र सिंह से मिला


प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान के सक्रिय कदम की सराहना की, कहा पदोन्नति और सेवा में ठहराव पर ध्यान देकर समय-समय पर इसका समाधान किया गया है

सदस्यों ने लंबित पदोन्नति के मुद्दे और उनके समाधान में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया

रुकी पड़ी पदोन्नतियां मंजूर होने से मनोबल बढ़ा, अधिकारियों ने पिछले दशक के सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया

डॉ. सिंह ने शासन में उनकी भूमिका की सराहना की, उनसे मिशन कर्मयोगी के माध्यम से निरंतर कौशल उन्नयन का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2025 6:53PM by PIB Delhi

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में तैनात 2014 बैच के सहायक अनुभाग अधिकारियों सहित केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर पदोन्नति से संबंधित मामले और सेवा संबंधित अन्य मुद्दों के समाधान में उनके निरंतर समर्थन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने लंबित पदोन्नति का मुद्दा भी उठाया, जिसे मंत्री महोदय ने धैर्यपूर्वक सुना और समाधान के निर्देश दिए।

बातचीत में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काफी समय से लंबित उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उठाए गए सक्रिय कदमों की सराहना की। उन्होंने माना कि पदोन्नति और सेवा संबंधी मामलों में गतिरोध समाप्त करने को गंभीरता से लेकर इनका समय-समय पर समाधान किया गया है। अधिकारियों ने उनकी शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सुनने और संबंधित विभागों के माध्यम से समय पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने में मार्गदर्शन के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पिछले एक दशक में कई लंबित लंबित मामले निपटाए गये हैं, खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य समुदायों के लिए आरक्षित रिक्तियां भरी गई हैं। इससे न्याय और समावेशिता सुनिश्चित होने के साथ ही सभी संवर्ग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है।

सहायक अनुभाग अधिकारियों ने यह भी कहा कि बाद के बैचों को अधिक सुचारू और पारदर्शी पदोन्नति और सेवा प्रबंधन प्रणाली का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से सरकारी सेवा में आत्मविश्वास और गौरव का संचार हुआ है और उन्हें शासन में और अधिक योगदान की प्रेरणा मिली है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवा अधिकारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें सरकार के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम, मिशन कर्मयोगी का अधिकतम लाभ उठाने को प्रेरित किया, जिससे वे कौशल उन्नयन और शासन की भविष्य आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को ढालने के लिए आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल का सक्रिय उपयोग करें।

डॉ. सिंह ने कहा कि भारत की विकास यात्रा अमृत काल में आवश्यक है कि प्रत्येक सरकारी कर्मचारी परिवर्तन का उत्प्रेरक बने और विकसित भारत@2047 में सक्रिय योगदान दे।

बातचीत में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय स्टाफिंग योजना (सीएसएस) के महत्व का भी उल्लेख किया, जो अधिकारियों को केंद्र में प्रमुख पदों पर कार्य करके शासन के विविध क्षेत्रों का अनुभव प्राप्त करने का विशिष्ट अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सहायक अनुभाग अधिकारियों (एएसओ) को भविष्य में ऐसी भूमिकाओं के लिए प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया और ज़ोर देकर कहा कि यह योजना अधिकारियों की प्रशासनिक कुशलता बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय नीति निर्माण में महत्वपूर्ण है। मंत्री महोदय ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में सीएसएस अधिक पारदर्शी, योग्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाली बन गई है, जो भविष्य के लिए सिविल सेवक तैयार करने के मिशन कर्मयोगी के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001D7N0.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BQ07.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00308MJ.jpg

***

एमजी/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2145364) आगंतुक पटल : 23
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil