खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खान मंत्रालय ने देशभर में 81 स्थानों पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का उत्साह के साथ आयोजन किया

Posted On: 21 JUN 2025 1:26PM by PIB Delhi

खान मंत्रालय ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्ण भागीदारी और राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के साथ मनाया, जो इस वर्ष की विषयवस्तु - "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के अनुरूप था। इस समारोह में व्यक्तिगत कल्याण और ग्रहीय स्वास्थ्य के बीच अंतर्निहित संबंध पर प्रकाश डाला गया, जिससे योग को एक स्थायी जीवन शैली के रूप में मजबूती मिली।

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सीएसओआई, विनय मार्ग, नई दिल्ली में किया गया। जहां 300 से अधिक प्रतिभागी - जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन सम्मिलित थे,थे, थे,थे, एक उत्साहवर्धक योग सत्र के लिए एकत्र हुए। इस सत्र का नेतृत्व खान मंत्रालय के सचिव श्री वीएल कांता राव ने किया, जिन्होंने इस अवसर पर प्रकृति के साथ सद्भाव के प्रतीकस्वरुप एक पौधा भी लगाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों की दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। इस पहल के अंतर्गत खान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रीय संगठनों ने भारत भर में 81 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए। इनमें खदान स्थल, भू-विरासत पार्क, कॉर्पोरेट कार्यालय, क्षेत्रीय इकाइयाँ और सार्वजनिक स्थान शामिल थे, जहाँ कर्मचारी, स्थानीय निवासी, छात्र और परिवारजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।  

समारोह का उद्देश्य न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक कल्याण को प्रोत्साहन देना भी था - जो समग्र विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।

****

एमजी/केसी/एजे/आरके

 


(Release ID: 2138344)
Read this release in: English , Urdu , Tamil