रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (चरण-I) के दौरान छह कीर्ति चक्र (चार मरणोपरांत) और 33 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए

Posted On: 22 MAY 2025 7:31PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 22 मई, 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के प्रथम चरण के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के कर्मियों को चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र तथा सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र प्रदान किए। इन सभी सुरक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार उनके कर्तव्य पालन के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से उदासीन रहते हुए अदम्य साहस दिखाने और अद्वितीय बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए दिए गए हैं। पुरस्कार वितरण के क्रम में इसके विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

क्र. सं.

नाम, पद और अन्य विवरण

सेवा

अभियान की तिथि

 

शौर्य चक्र

1.

आईसी-76052के, मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) विजय वर्मा, राजपूत रेजिमेंट, 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

05.10.2022

2.

81234, डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

02.04.2023

3.

105053113, इंस्पेक्टर/जीडी जेफरी हिंगचुल्लो, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

02.04.2023

4.

31215, विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन, वायु सेना मेडल, फ्लाइंग (पायलट)

भारतीय वायु सेना

24.07.2023

5.

32754, स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार, फ्लाइंग (पायलट)

भारतीय वायु सेना

25.08.2023

6.

एसपीओ-825 विशेष पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस

जम्मू-कश्मीर पुलिस

(गृह मंत्रालय)

04.09.2023

7.

जेसी-583083पी, सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, 5वीं बटालियन, जम्मू और कश्मीर राइफल्स

भारतीय सेना

16.09.2023

8.

आईसी-63508Y, कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (आर एंड ओ)

भारतीय सेना

10.10.2023

9.

जेसी-288663पी, नायब सूबेदार (अब सूबेदार) पी पाबिन सिंघा, तोपखाना रेजिमेंट, 56 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

26.10.2023

10.

आईसी-83064एफ, मेजर साहिल रंधावा, आर्टिलरी रेजिमेंट, 34 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

16.11.2023

11.

आईसी-75329एल, मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) सीवीएस निखिल, 21वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल)

भारतीय सेना

23.11.2023

12.

आईसी-81185के, मेजर त्रिपतप्रीत सिंह, सेना सेवा कोर, 34 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

04.01.2024

13.

44003-ओएफ, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, एएसओ, विशाखापत्तनम में

भारतीय नौसेना

27.01.2024

14.

डिप्टी कमांडेंट लखवीर, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

30.01.2024

15.

सहायक कमांडेंट राजेश पांचाल, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

30.01.2024

16.

सीटी/जीडी मलकीत सिंह, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

30.01.2024

17.

जेसी-492279पी, सूबेदार मोहन राम, 20 जाट

भारतीय सेना

13.02.2024

18.

04823-के, कमोडोर शरद सिंसुनवाल, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएस कोलकाता

भारतीय नौसेना

13.03.2024

19.

36412, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस, फ्लाइंग (पायलट)

भारतीय वायु सेना

28.03.2024

20.

953327, सार्जेंट डाभी संजय हिफ्फाभाई

भारतीय वायु सेना

04.05.2024

21.

आईसी-82035ए, मेजर कुणाल, सेना सेवा कोर, 1 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

06.05.2024

22.

आईसी-81258एल, मेजर आशीष दहिया, इंजीनियर्स कोर, 50 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

02.06.2024

23.

5852332पी, हवलदार प्रकाश तमांग, 9वीं गोरखा राइफल्स, 32 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

19.06.2024

24.

आईसी-83753एच, मेजर सतेंद्र धनखड़, बख्तरबंद कोर, 4 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

26.06.2024

25.

एआर-446पी, सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकॉन, 4 असम राइफल्स

भारतीय सेना

05.08.2024

26.

जेसी-414610एल, सूबेदार विकास तोमर, 1 पैरा (विशेष बल)

भारतीय सेना

11.09.2024

 

कीर्ति चक्र

1.

आईसी-82153एन, मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

26.10.2023

2.

आईसी-83449वाई, मेजर मनजीत, पंजाब रेजिमेंट, 22 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

25.04.2024

 

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

1.

आईसी-78151एल, मेजर आशीष ढोंचक, सेना मेडल, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

13.09.2023

2.

4494574पी, सिपाही प्रदीप सिंह, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

13.09.2023

3.

20002941एफ, हवलदार रोहित कुमार, डोगरा रेजिमेंट, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल

भारतीय सेना

08.10.2023

4.

श्री पवन कुमार, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

30.01.2024

5.

श्री देवन सी, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ

सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)

30.01.2024

6.

ईएक्सजीएस-178067ए ओईएम जीडीई-1, विजयन कुट्टी जी

सीमा सड़क संगठन

15.06.2024

7.

आईसी-85773पी, कैप्टन दीपक सिंह, सिग्नल कोर, 48 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

13.08.2024

 

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

1.

9121885W, राइफलमैन रवि कुमार, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, 63 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

12.09.2023

2.

आईसी-67028एम, कर्नल मनप्रीत सिंह, सेना मेडल, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

13.09.2023

3.

केपीएस-185686, पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट, जम्मू और कश्मीर पुलिस

जम्मू-कश्मीर पुलिस

(गृह मंत्रालय)

13.09.2023

4.

15240290एफ, नायक दिलवर खान, तोपखाना रेजिमेंट, 28 राष्ट्रीय राइफल्स

भारतीय सेना

23.07.2024

सभी कर्मियों की जिस तरह की बहादुरी को पुरस्कृत किया गया है, वह जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद/उग्रवाद विरोधी विभिन्न अभियानों के दौरान प्रदर्शित की गई थी। इन अभियानों के दौरान खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया और कई को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने समुद्री डकैती विरोधी अभियानों को संचालित किया, जिसके परिणामस्वरूप समुद्री डाकुओं ने आत्मसमर्पण कर दिया और उनके कब्जे में रहे बंधकों को बचा लिया गया। इस दौरान जलते हुए तेल टैंकर पर अग्निशमन अभियान के दौरान बहादुरी का शानदार प्रदर्शन भी किया।

भारतीय वायु सेना के पुरस्कार विजेताओं ने जीवन को खतरे में डालने वाली परिस्थितियों में नागरिक क्षेत्रों से दूर रहते हुए विमान को बचाने के दौरान जीवन/संपत्ति की किसी भी हानि से बचने के लिए अत्यधिक साहस दिखाया था।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाकों में विभिन्न अभियानों में वीरतापूर्ण कार्य किया। इस दौरान माओवादी विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार बरामद किये गये।

*****

एमजी/केसी/एनके


(Release ID: 2130680)