श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – अप्रैल, 2025

Posted On: 20 MAY 2025 5:45PM by PIB Delhi

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह अप्रैल 2025 में प्रत्येक 1 अंक की वृद्धि के उपरांत क्रमशः1307 तथा 1320 के स्तर पर रहा।

 कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह अप्रैल 2025 में क्रमशः 3.48% और 3.53% दर्ज की गई। यह दर अप्रैल, 2024 में क्रमशः 7.03% और 6.96% थी। मार्च 2025 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 3.73% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 3.86% थे।

 अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):

वर्ग

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

मार्च,2025

अप्रैल,2025

मार्च,2025

अप्रैल,2025

सामान्य सूचकांक

1306

1307

1319

1320

खाद्य

1234

1233

1241

1240

पान,सुपारी आदि

2138

2143

2145

2152

ईंधन एवं प्रकाश

1400

1404

1389

1393

कपड़े,बिस्तरे व जूते

1341

1344

1407

1412

विविध

1395

1405

1395

1405

 

*****

मनीष गौतम/दिव्यांशु कुमार


(Release ID: 2129959)
Read this release in: English , Urdu , Marathi