संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान 22 स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित ऑपरेटर असिस्टेड ड्राइव टेस्ट (ओएडीटी) पर रिपोर्ट जारी की

Posted On: 13 MAY 2025 6:36PM by PIB Delhi

ट्राई ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सहायता से दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में निम्नलिखित शहरों, उनके आसपास के क्षेत्रों और राजमार्गों पर ड्राइव टेस्ट आयोजित किए: विजयपुरा, चंद्रपुर, भोपाल, बारीपदा, वारंगल, यमुनानगर, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, जोधपुर, जैसलमेर, जूनागढ़, दीव, सैतुअल, खवजावल, चम्फाई, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले, फरीदाबाद, नई दिल्ली, साहिबाबाद और गाजियाबाद।

2. ओएडीटी में वॉयस और डेटा के लिए विभिन्न तकनीकों (जैसे 2जी/3जी/4जी) के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) में सेवाएं प्रदान करने वाली मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड, मेसर्स बीएसएनएल/एमटीएनएल, मेसर्स रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और मेसर्स वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के प्रदर्शन को ड्राइव टेस्ट आयोजित करके मापा गया है। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट आयोजित करने के दिन/समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

3. क्षेत्र में संचालित सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के लिए वॉयस और डेटा सेवा के लिए निम्नलिखित प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) का मूल्यांकन किया गया:

I. वॉयस सेवाएं: कवरेज, कॉल सेटअप सफलता दर, ड्रॉप कॉल दर, ब्लॉक कॉल दर, हैंडओवर सफलता दर और आरएक्स गुणवत्ता आदि।

II. डेटा सेवा: डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट, वेब ब्राउज़िंग विलंब, वीडियो स्ट्रीमिंग डिले और लिटेंसी आदि।

4. आयोजित ड्राइव परीक्षणों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्षेत्रीय कार्यालय/क्षेत्र

मार्ग/क्षेत्र

ओएडीटी की तिथि

कुल तय की गई दूरी (किमी)

 

 
   

आरओ

विजयपुरा शहर और आसपास के क्षेत्र

14.10.2024

 

   

बेंगलुरु

से 16.10.2024

450 किलोमीटर

   

 

 चंद्रपुर शहर और आसपास का क्षेत्र

11.12.2024

 

   

 

से 13.12.2024

450 किलोमीटर

   

 आरओ भोपाल

 भोपाल शहर एवं आसपास के क्षेत्र

21.11.2024

 

   

से 23.11.2024

415 किलोमीटर

   

आरओ

 बारीपदा शहर और आसपास के क्षेत्र

26.11.2024

 

   

हैदराबाद

से 29.11.2024

430 किलोमीटर

   

 

 वारंगल शहर और आसपास के क्षेत्र

16.12.2024

 

   

 

से 19.12.2024

480 किलोमीटर

   

 आरओ जयपुर

 यमुनानगर से जगाधरी सिटी

11.11.2024

 

   

से 13.11.2024

200 किलोमीटर

   

 यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-कैथल-हिसार राजमार्ग

14.11.2024

220 किलोमीटर

   

 जोधपुर से जैसलमेर हाईवे

03.12.2024

270 किलोमीटर

   

 जूनागढ़ शहर और आसपास के क्षेत्र

03.12.2024

 

   

से 04.12.2024

140 किलोमीटर

   

 जैसलमेर शहर और हॉटस्पॉट

04.12.2024

 

   

से 05.12.2024

75 किलोमीटर

   

 जूनागढ़ से दीव हाईवे

05.12.2024

175 किलोमीटर

   

 आरओ कोलकाता

 मिजोरम में सैतुअल, ख्वाजावल और चम्फाई जिले तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 6 सहित आसपास के क्षेत्र

28.11.2024

 

   

से 29.11.2024

201 किलोमीटर

   

 मेघालय में राष्ट्रीय राजमार्ग 106 सहित पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी खासी हिल्स जिले और आसपास के क्षेत्र

27.12.2024

 

   

से 28.12.2024

473 किलोमीटर

   

 आरओ दिल्ली

 मथुरा रोड से फरीदाबाद, साहिबाबाद, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों सहित संचार भवन, निर्माण भवन, आरएमएल अस्पताल और ट्राई मुख्यालय नई दिल्ली

03.12.2024

 

   

से 06.12.2024

150 किलोमीटर

   

 

  1. विस्तृत रिपोर्ट टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है । किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार (QoS-I) टीआरएआई से ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-20907759 पर संपर्क किया जा सकता है।

*********

एमजी/केसी/डीवी


(Release ID: 2128492)
Read this release in: English , Urdu