उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Posted On: 11 MAY 2025 9:40PM by PIB Delhi

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध, जिनका परम ज्ञान चुनौतीपूर्ण समय में हमारे लिए ध्रुव तारे के रूप में कार्य करता है, के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। भगवान बुद्ध का अहिंसा, दयालुता और मध्यम मार्ग का संदेश आज की दुनिया में व्यक्ति और समग्र मानवता, दोनों के लिए पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

आइए, हम गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए महान सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुनः प्रतिबद्ध करें तथा उनकी शिक्षाओं का प्रकाश सभी के लिए अधिक शांतिपूर्ण, दयालु और सौहार्दपूर्ण समाज बनाने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करे।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/आर


(Release ID: 2128200)
Read this release in: English , Urdu , Malayalam