रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2025 का छठा संस्करण चंडीगढ़ में संपन्न हुआ

Posted On: 06 MAY 2025 9:06PM by PIB Delhi

वायु सेना प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी एयर मार्शल पीके घोष ने 06 मई, 2025 को चंडीगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का छठा संस्करण 29 अप्रैल से 6 मई 2025 तक वायुसेना चंडीगढ़ के रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में दो अन्य देशों की वायु सेना हॉकी टीमों सहित बारह टीमों ने भाग लिया।

इस टूर्नामेंट का नाम वायुसेना के महान मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी के नाम पर रखा गया है, जिनका हॉकी खेल के प्रति जुनून बेजोड़ था। भारतीय वायुसेना के इस पूर्व सैनिक ने हमेशा ही वायु योद्धाओं को एक ऐसे वीर के रूप में प्रेरित किया, जिन्होंने आगे रहकर नेतृत्व किया, चाहे वह युद्ध का मैदान हो या फिर खेल का मैदान हो।

फाइनल मुकाबला भारतीय रेलवे और रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के बीच खेला गया। भारतीय रेलवे की टीम ने मैच 2 गोल (टाई ब्रेकर में 3-1) से जीत लिया। अतुलदीप और अमृतपाल सिंह को क्रमशः मैन ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। एक भव्य पुरस्कार समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा टीमों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की गईं, साथ ही विजेताओं को 3,00,000/- रुपये और उपविजेता को 2,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस समारोह के दौरान प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

 

*****

एमजी/केसी/एनके


(Release ID: 2127388) Visitor Counter : 103
Read this release in: English , Urdu , Punjabi