महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य की कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रविष्टि तिथि: 22 APR 2025 10:35PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य की कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश), नागालैंड, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश), मणिपुर, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम अनुमोदन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की।

मिशन शक्ति एक मिशन मोड योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हस्तक्षेपों को मजबूत करना है।

मिशन वात्सल्य योजना एक केन्द्र प्रायोजित योजना है, जिसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बच्चों का समर्थन करने के उद्देश्य से कार्यान्वित किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WTV5.jpg

***

एमजी/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2123914) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu