महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पोषण पखवाड़ा 2025 समारोह: बेहतर भविष्य के लिए समुदायों को सशक्त बनाना

प्रविष्टि तिथि: 23 APR 2025 4:48PM by PIB Delhi

पोषण पखवाड़ा 2025 समारोह के तहत, जन्म के बाद के पहले 1000 दिनों के महत्व को समझाने के लिए देश भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के तलोदा में स्थानीय कलाकारों द्वारा स्थानीय बोली में एक जोशीला नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन ने पूरे समुदाय को जन्म के बाद के 1000 दिनों के महत्व के बारे में प्रभावी ढंग से जागरूक किया।

मिजोरम में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत इन 1000 दिनों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक जीवंत स्वास्थ्य वॉक का आयोजन किया गया।

****

एमजी/केसी/जेके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2123874) आगंतुक पटल : 209
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil