भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने (i) 360 वन प्राइवेट इक्विटी फंड द्वारा अपनी योजनाओं या सहयोगियों (360 फंड) के माध्यम से भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीएएलआईसी/टारगेट) के कुछ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण और (ii) भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएलवीपीएल) और 360 फंड द्वारा लक्षित (टारगेट) कुछ इक्विटी शेयरों की सदस्यता को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 23 APR 2025 2:59PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने (i) 360 वन प्राइवेट इक्विटी फंड द्वारा अपनी योजनाओं या सहयोगियों (360 फंड) के माध्यम से भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीएएलआईसी/टारगेट) के कुछ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण  और (ii) भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएलवीपीएल) और 360 फंड द्वारा लक्षित (टारगेट) कुछ इक्विटी शेयरों की सदस्यता को मंजूरी दी।

360 फंड अपनी योजनाओं या सहयोगियों के माध्यम से, सबसे पहले बीएलवीपीएल से लक्षित (टारगेट) इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव करता है। इसके बाद, 360 वन और बीएलवीपीएल ने भी लक्षित (टारगेट) कुछ इक्विटी शेयरों की सदस्यता लेने का प्रस्ताव रखा है।

360 फंड भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के साथ श्रेणी II वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में पंजीकृत है और भारत और दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। 360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (360 एएएमएल) 360 वन की संस्थाओं को निवेश प्रबंधन सेवाएं प्रदान करता है। 360 एएएमएल एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और अंततः 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड द्वारा नियंत्रित है। (360 फंड और 360 एएएमएल को सामूहिक रूप से '360 वन' कहा जाता है)

बीएलवीपीएल बीएएलआईसी की होल्डिंग कंपनी है और ये दोनों कंपनियां भारती समूह की हैं।

बीएएलआईसी भारत में निगमित एक सीमित देयता वाली सार्वजनिक गैर-सूचीबद्ध कंपनी है। बीएएलआईसी जीवन बीमा पॉलिसियां ​​प्रदान करने के व्यवसाय में शामिल है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में दिया जाएगा।

***

एमजी/केसी/जेके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2123789) आगंतुक पटल : 320
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil