कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: शिकायत निवारण तंत्र की निपटान दर

Posted On: 02 APR 2025 4:34PM by PIB Delhi

पिछले पांच वर्षों में सीपीजीआरएएमएस पोर्टल www.pgportal.gov.in पर प्राप्त और निपटाई गई कुल शिकायतों की संख्या अनुलग्नक I में दी गई है। इस अवधि के दौरान पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक II में दिया गया है। 2020-2024 तक कुल 1,15,52,503 शिकायतों का निवारण किया गया और जनवरी-दिसंबर, 2024 तक सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर अब तक की सबसे अधिक 26,45,869 शिकायतों का निवारण किया गया है। सरकार ने शिकायत निवारण समय पर किए जाने, इसे सार्थक बनाने  और सुलभ बनाने के लिए सीपीजीआरएएमएस के 10 चरणीय सुधारों को अपनाया है और सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर 103,183 शिकायत अधिकारियों को जोड़ा गया है। इससे भारत सरकार में लंबित लोक शिकायतों की संख्या 28 फरवरी 2025 तक घटकर 59,946 रह गई है। निवारण की औसत समय-सीमा 2019 के 28 दिन की तुलना में घटकर फरवरी, 2025 में 15 दिन हो गई है। सरकार ने 23 अगस्त 2024 को लोक शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए। इन दिशा-निर्देशों में विभिन्न लोक शिकायत प्लेटफार्मों का एकीकरण, मंत्रालयों/विभागों में विशिष्ट शिकायत प्रकोष्ठों की स्थापना, अनुभवी और सक्षम नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, शिकायतों के मूल कारण के विश्लेषण पर जोर और फीडबैक पर कार्रवाई करना, अपीलीय प्राधिकारियों की नियुक्ति करके शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करना, शिकायत निवारण में लगने वाले समय की अधिकतम सीमा को 30 दिनों से घटाकर 21 दिन करने के साथ शिकायत निवारण संबंधी दिशानिर्देश शामिल हैं। लोक शिकायतों का निवारण भी, सरकार द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। विशेष अभियान 2024 के दौरान, लगभग 5.55 लाख लोक शिकायतों एवं अपीलों का निपटारा किया गया है।

विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में रिक्त पदों का होना और उनका भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। रिक्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालयों/विभागों/राज्य सरकारों द्वारा रखा जाता है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों को रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने के समय-समय पर निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा 22 अक्टूबर, 2022 को शुरू किए गए रोजगार मेलों में केंद्र सरकार के रिक्त पदों को मिशन मोड में भरा गया है।

अनुलग्नक- I

 

वर्ष

अग्रेणीत शिकायतें

अवधि के दौरान प्राप्त शिकायतें

कुल प्राप्त शिकायतें

वर्ष में निपटाई गई शिकायतों की कुल संख्या

2020

1071603

2271270

3342873

2319569

2021

1023304

2000590

3023894

2135923

2022

887971

1918238

2806209

2143468

2023

662741

1953057

2615798

2307674

2024

308124

2615321

2923445

2645869

कुल

 

10758476

12096898

11552503

 

अनुलग्नक- II

(01.01.2020 से 31.12.2024 तक की अवधि के लिए शिकायतों के निपटान का राज्य-वार विवरण)

 

राज्य

अग्रेणीत

शिकायतें

अवधि के दौरान प्राप्त शिकायतें

कुल प्राप्त शिकायतें

निपटाई गई शिकायतों की कुल संख्या

लंबित शिकायतों की कुल संख्या

अंडमान और निकोबार सरकार

85

5704

5789

5755

34

आंध्र प्रदेश सरकार

29985

39133

69118

65068

4050

अरुणाचल प्रदेश सरकार

548

2400

2948

2762

186

असम सरकार

28072

130742

158814

154233

4581

बिहार सरकार

60836

165978

226814

218951

7863

छत्तीसगढ़ सरकार

5492

44715

50207

48008

2199

गोवा सरकार

1712

7502

9214

8451

763

गुजरात सरकार

9024

266779

275803

270475

5328

हरियाणा सरकार

45802

157207

203009

191945

11064

हिमाचल प्रदेश सरकार

19520

20727

40247

34533

5714

जम्मू और कश्मीर सरकार

14759

35398

50157

42810

7347

झारखंड सरकार

28379

89637

118016

112206

5810

कर्नाटक सरकार

42179

96461

138640

133322

5318

केरल सरकार

27008

48583

75591

69811

5780

मध्य प्रदेश सरकार

99601

183280

282881

279288

3593

महाराष्ट्र सरकार

119868

212362

332230

313470

18760

मणिपुर सरकार

1662

6562

8224

5939

2285

मेघालय सरकार

1545

2821

4366

3899

467

मिजोरम सरकार

515

1748

2263

1496

767

नागालैंड सरकार

280

2046

2326

1046

1280

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार

14514

147912

162426

156682

5744

ओडिशा सरकार

29692

68923

98615

80240

18375

पुडुचेरी सरकार

628

8535

9163

9116

47

पंजाब सरकार

16701

102648

119349

116235

3114

राजस्थान सरकार

108046

148558

256604

255197

1407

सिक्किम सरकार

766

1265

2031

2004

27

तमिलनाडु सरकार

23673

110690

134363

126461

7902

तेलंगाना सरकार

5781

38749

44530

44224

306

त्रिपुरा सरकार

551

7662

8213

8160

53

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सरकार

320

20655

20975

20882

93

केन्द्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली सरकार 

52

1789

1841

1716

125

केन्द्र शासित प्रदेश दमन और दीव सरकार

37

1879

1916

1719

197

केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख सरकार

6

1047

1053

1044

9

केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप सरकार

2

1065

1067

1038

29

उत्तर प्रदेश सरकार

115976

1169750

1285726

1273452

12274

उत्तराखंड सरकार

41131

70583

111714

108676

3038

पश्चिम बंगाल सरकार

46969

76347

123316

83402

39914

कुल

941717

3497842

4439559

4253716

185843

*इस अवधि के दौरान निपटाई गई शेष 72,98,787 शिकायतें, भारत सरकार से संबंधित हैं।

यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एसके


(Release ID: 2121229) Visitor Counter : 29
Read this release in: English , Urdu