रक्षा मंत्रालय
रक्षा सचिव ने हिंदी पत्रिका ‘संवाद’ के विशेष अंक का विमोचन किया
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2025 5:38PM by PIB Delhi
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 01 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में हिंदी पत्रिका ‘संवाद’ के विशेष अंक का विमोचन किया। यह आंतरिक पत्रिका संयुक्त सचिव और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (राजभाषा अनुभाग) के कार्यालय द्वारा प्रकाशित की गई है। इसका उद्देश्य कार्मिकों की रचनात्मक प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना और उन्हें सरकारी कामकाज करने हिंदी में के लिए प्रोत्साहित करना है।

पत्रिका का विशेष अंक ‘सरकारी कार्यशैली में पारदर्शिता एवं भागीदारी’ पर केंद्रित है। पहली बार इसके दो अंक एक वर्ष में प्रकाशित हो रहे हैं। इस पत्रिका में विषय-वस्तु पर आधारित कुल 31 लेख प्रकाशित हुए हैं, जो विभिन्न रैंकों के असैन्य और रक्षा कर्मियों द्वारा लिखे गए हैं।
रक्षा सचिव ने कार्यक्रम के एक भाग के रूप में मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित ‘हिंदी पखवाड़ा’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। हिंदी में अधिकतम कार्य करने के लिए ए-4(बी) अनुभाग को रोलिंग ट्रॉफी व नकद पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार सौंपे गए, जो 28 अक्टूबर, 2024 से 03 नवंबर, 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित की गई थी।
एमजी/केसी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2121157)
आगंतुक पटल : 110