भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2025 4:22PM by PIB Delhi

ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना (पीएलआई-ऑटोस्कीम) का परिव्यय 25,938 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, प्रोत्साहन दावे प्रस्तुत करने वाले चार 4 आवेदकों को 322.01 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक-बसों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जर, मंत्रालय द्वारा 09.11.2021 को अधिसूचित एएटी उत्पादों की सूची के अनुसार एक स्वीकृत उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी (एएटी) उत्पाद नहीं हैं।

पीएलआई-ऑटो योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन आधार वर्ष (यानी वित्त वर्ष 2019-20) की तुलना में किसी विशेष वर्ष की वृद्धिशील पात्र बिक्री के रूप में परिभाषित निर्धारित बिक्री मूल्य पर लागू होता है। फरवरी, 2025 तक वृद्धिशील बिक्री का कोई लक्ष्य नहीं है। 31 दिसंबर, 2024 तक पीएलआई -ऑटो योजना के तहत संचयी निर्धारित बिक्री 15,230 करोड़ रुपये है।

यह जानकारी इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/केसी/जेके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2117362) आगंतुक पटल : 130
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil