पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मेगा पोर्ट के विकास के लिए मास्टर प्लान

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2025 3:26PM by PIB Delhi

छह पोर्ट क्लस्टरों में से चार पोर्ट क्लस्टर अर्थात् कोचीन-विझिंजम पोर्ट क्लस्टर, गैलेथिया साउथ बे पोर्ट, चेन्नई-कामराजार-कुड्डालोर पोर्ट क्लस्टर, पारादीप और अन्य गैर-प्रमुख पोर्ट क्लस्टर जिनकी क्षमता 300 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से अधिक है और दो पोर्ट क्लस्टर अर्थात् दीनदयाल और टूना टेकरा पोर्ट क्लस्टर, जवाहरलाल नेहरू-वधावन पोर्ट क्लस्टर जिनकी क्षमता 500 एमटीपीए से अधिक है, विकसित किए जाने हैं। प्रमुख पोर्टों द्वारा क्षमता वृद्धि और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए की जाने वाली गतिविधियों को समुद्री अमृत काल विजन, 2047 में शामिल किया गया है। प्रमुख पोर्टों में बुनियादी ढांचे में वृद्धि और क्षमता वृद्धि के कार्य पहले से ही सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड और आंतरिक संसाधनों के माध्यम से प्रगति पर हैं।

यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य सभा को एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/केसी/एचएन/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2117276) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil