वस्त्र मंत्रालय
संसद प्रश्न: मेगा हैंडलूम क्लस्टरों को बजटीय आवंटन
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2025 10:07AM by PIB Delhi
भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय के माध्यम से पूरे देश में (आंध्र प्रदेश सहित) राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के घटक मेगा क्लस्टर विकास कार्यक्रम को लागू कर रही है। मेगा क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत, उन्नत करघे और सहायक उपकरण, सौर प्रकाश इकाइयाँ, वर्कशेड, डिज़ाइन और उत्पाद विकास, विपणन सहायता, मूल्य संवर्धन केंद्र (गारमेंटिंग / परिधान इकाई), रीलिंग, प्रसंस्करण, मुद्रण इकाइयाँ आदि सामान्य बुनियादी ढाँचे की स्थापना जैसे विभिन्न हस्तक्षेपों के लिए पूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रति मेगा हैंडलूम क्लस्टर 30.00 करोड़ रुपये (भारत सरकार का हिस्सा) तक की आवश्यकता आधारित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
मेगा क्लस्टर विकास कार्यक्रम के लिए कोई अलग से बजट आवंटन नहीं है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान मेगा हैंडलूम क्लस्टर की स्थापना के लिए 3,029.327 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान आंध्र प्रदेश के प्रकाशम और गुंटूर जिलों में पहचाने गए मेगा हैंडलूम क्लस्टर को कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की गई है।
यह जानकारी वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
एमजी/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2117163)
आगंतुक पटल : 131