प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2025 8:59AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।
एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने लिखा:
"उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!
यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है। भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। ओडिशा के लोग मेहनती हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले एक वर्ष में, केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।"
*****
एमजी/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2117104)
आगंतुक पटल : 355
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam