सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रिपोर्ट: भारत में समय का उपयोग, 2024 (जनवरी – दिसंबर 2024)


'कामकाजी आयु वर्ग की आबादी की भुगतान वाली गतिविधियों में भागीदारी समय के साथ बढ़ी है, उनके द्वारा प्रतिदिन भुगतान वाली गतिविधियों में व्यतीत किये जाने वाले समय में भी वृद्धि हुई है'

‘एसएनए उत्पादन गतिविधियों और गैर-एसएनए उत्पादन गतिविधियों में सभी वर्गों की पर्याप्त भागीदारी’

‘कार्यशील आयु वर्ग की आबादी के बीच संस्कृति, अवकाश और मास मीडिया से संबंधित गतिविधियों में भागीदारी और दिन का समय व्यतीत करने में वृद्धि हुई है, जो प्रतिबद्ध और अवकाश के समय के बीच अधिक संतुलन दर्शाता है’

Posted On: 28 MAR 2025 5:58PM by PIB Delhi

. परिचय

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जनवरी-दिसंबर, 2019 के दौरान किए गए पहले सर्वेक्षण के बाद जनवरी-दिसंबर, 2024 के दौरान दूसरा अखिल भारतीय समय उपयोग सर्वेक्षण (टीयूएस) पूरा कर लिया है।

समय उपयोग सर्वेक्षण की अन्य घरेलू सर्वेक्षणों से अलग विशेषता यह है कि यह मानवीय गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं पर समय के प्रभाव को पकड़ सकता है। वास्तव में समय-उपयोग सर्वेक्षण सभी प्रकार के कार्यों को शामिल करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं जैसे घरेलू क्षेत्र में कार्य के साथ-साथ ऐसे कार्य जो गणना में शामिल नहीं होते हैं, जैसे अवैतनिक घरेलू कार्य और परिवार के सदस्यों की देखभाल।

समय उपयोग सर्वेक्षण (टीयूएस), 2024 के परिणामों की मुख्य विशेषताएं

  • भुगतान वाली गतिविधियों में भागीदारी और बिताया गया समय: 15-59 वर्ष की आयु की जनसंख्या में 74.5 प्रतिशत पुरुष और 24.9 प्रतिशत महिलाएं भुगतान वाली गतिविधियों में भाग लेती हैं और एक दिन में ऐसी गतिविधियों में औसतन क्रमशः 421 मिनट और 305 मिनट खर्च करती हैं।
  • एसएनए उत्पादन और गैर-एसएनए उत्पादन गतिविधियों में भागीदारी: 15-59 वर्ष आयु वर्ग के 79.2 प्रतिशत पुरुषों और 43.4 प्रतिशत महिलाओं ने एसएनए उत्पादन गतिविधियों में भाग लिया, जबकि संदर्भ दिवस के दौरान 45 प्रतिशत पुरुषों और 93.9 प्रतिशत महिलाओं ने गैर-एसएनए उत्पादन गतिविधियों में भाग लिया।
  • रोजगार संबंधी गतिविधियों के लिए आवागमन: 15-59 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष यात्री (रोजगार संबंधी गतिविधियों के लिए) प्रतिदिन औसतन 77 मिनट यात्रा में बिताते हैं, जबकि उनकी महिला समकक्षों द्वारा 67 मिनट यात्रा में बिताए जाते हैं।
  • घर और घर के सदस्यों की देखभाल संबंधी गतिविधियों का भार अब भी घर की महिला सदस्यों पर ही है। हालांकि, ऐसी गतिविधियों में पुरुष सदस्यों की भागीदारी बढ़ी है: सामान्य दिनों में 26.4 प्रतिशत पुरुष और 83.1 प्रतिशत महिलाएं घर के सदस्यों के लिए देखभाल संबंधी गतिविधियों में शामिल होती हैं। 'अन्य दिनों' (अर्थात् साप्ताहिक अवकाश, छुट्टियां आदि) में ऐसी गतिविधियों में पुरुष और महिलाओं की भागीदारी क्रमशः 32.2 प्रतिशत और 67.5 प्रतिशत रही।
  • मास मीडिया के माध्यमों का उपयोग: शहरी क्षेत्रों में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 87.4  प्रतिशत लोगों ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 73.4  प्रतिशत लोगों ने प्मास मीडिया माध्यमों का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने जन-माध्यमों का उपयोग करने में क्रमशः 126 मिनट और 116 मिनट बिताए।
  • बच्चों द्वारा पाठ्येतर गतिविधियों में बिताया गया समय: 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेते हुए 61 मिनट बिताए। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागियों ने पाठ्येतर गतिविधियों में औसतन एक दिन में 74 मिनट बिताए।

नोट: एसएनए और गैर-एसएनए उत्पादन गतिविधियों को संयुक्त राष्ट्र राष्ट्रीय लेखा प्रणाली (एसएनए) 2008 में परिभाषित किया गया है।

[SNA complete.book]

. सर्वेक्षण की विशेषताएं

  1. इस सर्वेक्षण में, साक्षात्कार की तिथि से एक दिन पहले सुबह 4:00 बजे से साक्षात्कार के दिन सुबह 4:00 बजे तक 24 घंटे की संदर्भ अवधि के साथ 6 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक परिवार के सदस्य के लिए गतिविधि विवरण पर जानकारी एकत्र की गई थी। 24 घंटे की संदर्भ अवधि को 48 समय स्लॉट में विभाजित किया गया था, जिनमें से प्रत्येक की अवधि 30 मिनट थी। एक समय स्लॉट में कई गतिविधियों के मामले में, 10 मिनट या उससे अधिक समय तक की गई गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया, बशर्ते कि एक समय स्लॉट में अधिकतम तीन गतिविधियाँ हों।
  2. उत्तरदाताओं द्वारा बताई गई गतिविधियों को समय उपयोग सांख्यिकी 2016 (आईसीएटीयूएस 2016) के लिए गतिविधियों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण के अनुसार संहिताबद्ध किया गया।
  3. समय उपयोग की जानकारी कंप्यूटर असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यूइंग (सीएपीआई) के माध्यम से एकत्र की गई।
  4. कवरेज: इस सर्वेक्षण में 1,39,487 परिवार (ग्रामीण: 83,247 और शहरी: 56,240) शामिल थे। चयनित परिवारों के 6 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक सदस्य से समय उपयोग की जानकारी एकत्र की गई। इस सर्वेक्षण में 6 वर्ष या उससे अधिक आयु के 4,54,192 व्यक्तियों (ग्रामीण: 2,85,389 और शहरी: 1,68,803) की गणना की गई।
  5. अनुमानों की प्रस्तुति: रिपोर्ट में 6 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समय उपयोग सर्वेक्षण, 2024 से प्राप्त अखिल भारतीय और राज्य स्तरीय अनुमान प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रमुख संकेतक: टीयूएस, 2024 से प्रप्त प्रमुख संकेतक यहां वर्णित हैं।

भागीदारी दर: किसी भी गतिविधि में एक दिन में भागीदारी दर की गणना दिन के दौरान उस गतिविधि को करने वाले व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में की जाती है।

प्रति प्रतिभागी एक दिन में बिताया गया औसत समय: किसी भी गतिविधि के लिए प्रति प्रतिभागी एक दिन में बिताया गया औसत समय उन लोगों पर विचार करके गणना की जाती है जिन्होंने उस गतिविधि में भाग लिया था।

प्रति व्यक्ति एक दिन में बिताया गया औसत समय: किसी भी गतिविधि के लिए प्रति व्यक्ति एक दिन में बिताया गया औसत समय सभी व्यक्तियों पर विचार करके गणना की जाती है, भले ही उन्होंने गतिविधि में भाग लिया हो या नहीं।

प्रति व्यक्ति एक दिन में बिताया गया औसत समय: किसी भी गतिविधि के लिए प्रति व्यक्ति एक दिन में बिताया गया औसत समय सभी व्यक्तियों पर विचार करके गणना की जाती है, भले ही उन्होंने गतिविधि में भाग लिया हो या नहीं। इस दृष्टिकोण से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन कुल 1440 मिनट के समय का विभिन्न गतिविधियों में वितरण निकाला जाता है।

. सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्ष:

तालिका 1: एक दिन में विभिन्न आयु समूहों के बीच गतिविधियों में भागीदारी दर (प्रतिशत)

 

अखिल भारतीय

गतिविधि का विवरण

15-29 वर्ष

15-59 वर्ष

60 वर्ष और उससे अधिक

 

पुरुष

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

56.3

75

48.1

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

9.7

14.1

19.5

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

25.9

30.4

34

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

14

21.4

14.1

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

0.8

0.8

2.1

सीखना

31.9

13

0.1

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

90.3

92.8

96.8

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

96

94.6

94.8

स्व-देखभाल और रखरखाव

100

100

100

 

 महिला

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

14.9

25

16.4

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

17.6

23.6

22.1

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

86.2

92.9

80.6

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

45.6

41

21.7

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

0.8

1.1

2.2

सीखना

27.1

11.2

0.1

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

90.9

93

97.2

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

89.9

89.2

92.3

स्व-देखभाल और रखरखाव

100

100

100

 

व्यक्ति

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

35.3

49.9

32.3

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

13.7

18.8

20.8

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

56.4

61.7

57.2

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

30

31.3

17.9

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

0.8

1

2.1

सीखना

29.5

12.1

0.1

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

90.6

92.9

97

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

92.9

91.9

93.6

स्व-देखभाल और रखरखाव

100

100

100

       

 तालिका 2: विभिन्न आयु समूहों के प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा एक दिन में बिताया गया औसत समय (मिनटों में)

 

अखिल भारतीय

गतिविधि का विवरण

15-29 वर्ष

15-59 वर्ष

60 वर्ष और उससे अधिक

 

पुरुष

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

477

480

408

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

118

133

159

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

87

86

100

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

77

74

84

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

167

150

119

सीखना

427

422

78

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

131

135

199

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

184

156

220

स्व-देखभाल और रखरखाव

694

690

764

 

 महिला

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

338

344

317

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

87

103

111

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

280

305

227

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

164

140

117

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

113

111

104

सीखना

417

412

63

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

124

135

198

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

152

145

206

स्व-देखभाल और रखरखाव

695

686

771

 

व्यक्ति

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

448

446

385

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

98

114

133

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

237

251

189

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

144

118

104

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

138

127

111

सीखना

422

417

72

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

127

135

198

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

168

151

213

स्व-देखभाल और रखरखाव

694

688

767

तालिका 3: विभिन्न आयु समूहों के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक दिन में बिताया गया औसत समय (मिनटों में)

 

अखिल भारतीय

गतिविधि का विवरण

15-29 वर्ष

15-59 वर्ष

60 वर्ष और उससे अधिक

 

पुरुष

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

269

360

196

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

12

19

31

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

23

26

34

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

11

16

12

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

1

1

2

सीखना

136

55

0

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

118

125

193

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

177

148

208

स्व-देखभाल और रखरखाव

694

690

764

कुल

1440

1440

1440

 

 महिला

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

50

86

52

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

15

24

24

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

242

283

183

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

75

58

25

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

1

1

2

सीखना

113

46

0

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

113

126

192

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

136

129

190

स्व-देखभाल और रखरखाव

695

686

771

कुल

1440

1440

1440

 

व्यक्ति

रोजगार और संबंधित गतिविधियाँ

158

223

124

स्वयं के अंतिम उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन

13

21

28

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाएँ

134

155

108

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक देखभाल सेवाएँ

43

37

19

अवैतनिक स्वयंसेवक, प्रशिक्षु और अन्य अवैतनिक कार्य

1

1

2

सीखना

124

50

0

सामाजिककरण और संचार, सामुदायिक भागीदारी और धार्मिक अभ्यास

116

126

192

संस्कृति, अवकाश, मास-मीडिया और खेल अभ्यास

156

139

199

स्व-देखभाल और रखरखाव

694

688

767

कुल

1440

1440

1440

नोट: पूर्णांकन के कारण कुल योग 1440 नहीं हो सकता है

             

 

  1. भुगतान और अवैतनिक गतिविधियों में भागीदारी और बिताया गया समय

 

  1. एसएनए और गैर-एसएनए उत्पादन गतिविधियों में भागीदारी और बिताया गया समय

 

  1. मास मीडिया में भागीदारी और बिताया गया समय

*********

 

एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी


(Release ID: 2116453) Visitor Counter : 120


Read this release in: Odia , Khasi , English