श्रम और रोजगार मंत्रालय
जनवरी 2025 में ईएसआई योजना के तहत 18.19 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत
25 वर्ष की आयु तक के 8.67 लाख युवा कर्मचारी नए पंजीकरण का हिस्सा बने
ईएसआई योजना में 3.65 लाख महिला कर्मचारी पंजीकृत हुई
जनवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत 27,805 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत
जनवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत 85 ट्रांसजेंडर कर्मचारी पंजीकृत हुए
Posted On:
24 MAR 2025 4:48PM by PIB Delhi
ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि जनवरी, 2025 के महीने में 18.19 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। जनवरी, 2025 के महीने में 27,805 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
माह दर माह तुलना
|
शीर्षक
|
दिसंबर 2024
|
जनवरी 2025
|
वृद्धि
|
टिप्पणी
|
माह के दौरान नये पंजीकृत कर्मचारियों की संख्या
|
17,00,848
|
18,19,219
|
1,18,371
|
6.95%
बढ़ोतरी
|
माह के दौरान पंजीकृत नये प्रतिष्ठानों की संख्या
|
20,360
|
27,805
|
7,445
|
36.56%
बढ़ोतरी
|
वर्ष दर वर्ष तुलना
|
शीर्षक
|
जनवरी 2024
|
जनवरी 2025
|
वृद्धि
|
टिप्पणी
|
माह के दौरान नये पंजीकृत कर्मचारियों की संख्या
|
17,77,480
|
18,19,219
|
41,739
|
2.34%
बढ़ोतरी
|
|
|
|
|
|
|
|
आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 18.19 लाख कर्मचारियों में से 8.67 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.66% है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। साथ ही, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण दर्शाता है कि जनवरी, 2025 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.65 लाख रहा है। इसके अलावा, जनवरी, 2025 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 85 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को अपने लाभ पहुंचाने की कर्मचारी राज्य बीमा निगम- ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत अभ्यास है।
*****
एमजी /केसी /जेएस
(Release ID: 2114617)
Visitor Counter : 225