प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पासला कृष्णा भारती के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2025 11:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली एक गांधीवादी पासला कृष्णा भारती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावपूर्ण संदेश में कहा;

"पासला कृष्णा भारती जी के निधन से दुखी हूँ। वह गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित थीं और उन्होंने बापू के आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने माता-पिता की विरासत को उत्कृष्ट रूप से आगे बढ़ाया, जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सक्रिय थे। मुझे भीमावरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति: पीएम @नरेन्द्र मोदी

పసల కృష్ణ భారతి గారి మరణం ఎంతో బాధించింది . గాంధీజీ ఆదర్శాలకు తన  జీవితాన్ని అంకితం  చేసిన ఆమె బాపూజీ విలువలతో దేశాభివృద్ధికి కృషి చేశారు . మన దేశ స్వాతంత్ర్య పోరాటంలో పాల్గొన్న  తన తల్లితండ్రుల వారసత్వాన్ని ఆమె  ఎంతో గొప్పగా కొనసాగించారు . భీమవరం లో జరిగిన కార్యక్రమంలో ఆమెను కలవడం నాకు గుర్తుంది .ఆమె కుటుంబానికీ , అభిమానులకూ నా సంతాపం . ఓం శాంతి : ప్రధాన మంత్రి @narendramodi”     

 

******

एमजी/आरपीएम/केसी/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2114243) आगंतुक पटल : 235
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam