| कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 
                         
                            केंद्रीय प्रशासित कृषि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 
                         
                         
                            
                         
                         
                            Posted On:
                        18 MAR 2025 5:58PM by PIB Delhi
                         
                         
                            केन्द्र द्वारा नियंत्रित/प्रशासित कृषि विश्वविद्यालयों/कॉलेजों की राज्यवार सूची अनुलग्नक में दी गई है। कृषि शिक्षा सहित कृषि राज्य का विषय है, इसलिए राज्य सरकारें अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय/कॉलेज स्थापित करती हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने भारत में उच्च कृषि शिक्षण संस्थानों के लिए 'आईसीएआर मॉडल अधिनियम (संशोधित 2023)' और 'कृषि महाविद्यालयों की स्थापना के लिए न्यूनतम आवश्यकताएं' विकसित की हैं।  सिरोही जिले में कृषि विद्यालय खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, सिरोही जिले में 01 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) है जो स्थानीय युवाओं सहित किसानों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करता है। कृषि शिक्षा राज्य का विषय है, इसलिए निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों की अपनी नीतियां और दिशा-निर्देश हैं। आईसीएआर केवल कृषि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को उनकी मांग के आधार पर मान्यता प्रदान करता है। पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में निजी मान्यता प्राप्त कृषि महाविद्यालयों की संख्या  (2020-21) के 05 से बढ़कर  (2024-25) में 22 हो गई है। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।   अनुलग्नक 
	
		
			| राज्य | विश्वविद्यालयों का नाम | घटक कॉलेज |  
			| केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय: |  
			| बिहार | डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर, बिहार | 
				तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर, बिहारमात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर, बिहारपंडित दीनदयाल उपाध्याय बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय, पीपराकोठी, मोतिहारी, बिहारसामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर, बिहारकृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, पूसा, समस्तीपुर, बिहारकॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, पूसा, समस्तीपुर, बिहारस्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर, बिहारस्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट (एसएबी एंड आरएम), पूसा, समस्तीपुर, बिहार |  
			| मणिपुर | केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल, मणिपुर | 
				कृषि महाविद्यालय, इम्फाल, मणिपुरखाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, इम्फाल, मणिपुरपशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन महाविद्यालय, जालुकी, नागालैंड।पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन महाविद्यालय, आइजोल, मिजोरम।बागवानी महाविद्यालय, थेन्ज़ॉल, मिजोरमकृषि विज्ञान स्नातकोत्तर अध्ययन महाविद्यालय, उमियम, मेघालयकृषि महाविद्यालय, किरदेमकुलाई, मेघालयसामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, तुरा, मेघालयकृषि अभियांत्रिकी एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रानीपूल, सिक्किमबागवानी महाविद्यालय, बरमियोक, सिक्किममत्स्यपालन महाविद्यालय, लेम्बुचेरा, त्रिपुराबागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय, पासीघाट, अरुणाचल प्रदेशकृषि महाविद्यालय, पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश |  
			| उत्तर प्रदेश | रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी, उत्तर प्रदेश | 
				कृषि महाविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेशउद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेशमत्स्य पालन महाविद्यालय, दतिया, मध्य प्रदेशपशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, दतिया, मध्य प्रदेश |  
			| मानित विश्वविद्यालय: |  
			| दिल्ली | आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली |  
			| हरियाणा | आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल , हरियाणा |  
			| उत्तर  प्रदेश | आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर , उत्तर प्रदेश |  
			| महाराष्ट्र | आईसीएआर-केन्द्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, मुंबई , महाराष्ट्र |  ***  एमजी/केसी/पीएस  
                         
                         
                            (Release ID: 2112515)
                         
                         |