इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मोइल का योगदान

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2025 2:03PM by PIB Delhi

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, मॉयल लिमिटेड ने 1.76 मिलियन टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है। ये आंकड़ा भारत में 3.37 मिलियन टन मैंगनीज अयस्क के कुल घरेलू उत्पादन का 52 प्रतिशत है।

मॉयल लिमिटेड, आवासीय क्वार्टर, कैंटीन, अस्पताल/स्वास्थ्य देखभाल केंद्र जैसी कई कल्याणकारी सुविधाओं के साथ-साथ परिचालन खदानों से सम्‍बंधित क्षेत्र में स्कूलों को सहायता प्रदान करके खान श्रमिकों के कल्याण और कार्य स्थितियों को सुनिश्चित करता है।

इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/वीके/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 2112204) आगंतुक पटल : 143
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil