संसदीय कार्य मंत्रालय
एनवाईपीएस 2.0 देश भर के सभी नागरिकों के लिए खुला
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2025 8:00PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल का उन्नत संस्करण लॉन्च किया है, जिसे एनवाईपीएस 2.0 के नाम से जाना जाएगा। मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्रों तक सीमित पिछले संस्करण के विपरीत, एनवाईपीएस 2.0 देश भर के सभी नागरिकों के लिए खुला है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति, लिंग, जाति, पंथ, धर्म, नस्ल, क्षेत्र और स्थान कुछ भी हो। भागीदारी को निम्नलिखित तरीकों से सुगम बनाया जा सकता है: -
- संस्थान भागीदारी: सभी शैक्षणिक संस्थान पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा संसद की बैठकों का आयोजन करके इस श्रेणी में भाग ले सकते हैं। कक्षा VI से XII तक के छात्रों को “किशोर सभा” उप-श्रेणी के लिए चुना जा सकता है और स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को “तरुण सभा” उप-श्रेणी के लिए चुना जा सकता है।
- समूह भागीदारी: नागरिकों का एक समूह पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा संसद की बैठकों का आयोजन करके इस श्रेणी में भाग ले सकता है।
- व्यक्तिगत भागीदारी: कोई भी नागरिक 'सक्रिय भारतीय लोकतंत्र' विषय पर क्विज का प्रयास करके इस श्रेणी में भाग ले सकता है।
एनवाईपीएस पोर्टल पर भागीदारी की इकाई एक संस्था नहीं बल्कि पंजीकरण है और वर्तमान में युवा संसद के आयोजन के लिए पंजीकरण की संख्या के संबंध में वर्षवार आंकड़े निम्नानुसार हैं:
|
क्र. सं.
|
वर्ष
|
कुल पंजीकरण
|
-
|
2019-20
|
4369
|
-
|
2020-21
|
3579
|
-
|
2021-22
|
65
|
-
|
2022-23
|
2337
|
-
|
2023-24
|
1346
|
-
|
2024-25
|
7242 (अभी तक)
|
मंत्रालय को समय-समय पर छात्रों और संस्थानों से उनकी चुनौतियों और चिंताओं के बारे में फीडबैक प्राप्त होता है और उस पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।
यह जानकारी संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2112026)
आगंतुक पटल : 164