प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2025 3:15PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी का योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए उल्लेखनीय है।
श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;
"डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी ने एक मेहनती और विनम्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए। सांसद और मंत्री के रूप में उनका योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए भी उल्लेखनीय है। उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके अंतिम दर्शन करने गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।
***
एमजी/केसी/एके/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2111814)
आगंतुक पटल : 270
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam