ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत को सर्वसम्मति से त्रैवार्षिक 2025-27 के लिए अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन का अध्यक्ष चुना गया

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2025 9:00PM by PIB Delhi

अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (एएआरडीओ) ने 21 से 24 फरवरी, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित अपनी 21वीं सामान्य सत्र में भारत को सर्वसम्मति से त्रैवार्षिक 2025-27 के लिए अध्यक्ष चुना।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20250227-WA00605N0C.jpg 

एएआरडीओ ने अपनी 21वीं बैठक में भारत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में और एशियाई महाद्वीप से मलेशिया और अफ्रीकी महाद्वीप से घाना को उपाध्यक्ष के रूप में चुना। अध्यक्ष चुने जाने के बाद, ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण के केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से, ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी ने अपनी स्वीकृति भाषण में भारत के नेतृत्व में विश्वास करने और संगठन का नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद दिया कि और आश्वासन दिया कि एएआरडीओ के उद्देश्यों की प्राप्ति  के लिए सभी सदस्य देशों की एकीकृत शक्ति से हर संभव प्रयास किए जाएगा। उन्होंने एएआरडीबो के प्रयासों में भारत की ओर से पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20250227-WA0054M7YV.jpg 

घाना से अध्ययक्ष पद संभालने के बाद, डॉ. पेम्मासानी ने 21, 22 और 24 फरवरी, 2024 को तीन दिनों तक 17 एजेंडा वाले 08 व्यावसायिक सत्रों की अध्यक्षता की। इन व्यावसायिक सत्रों में, अन्य बातों के अलावा, त्रैवार्षिक 2025-25 के लिए कार्य कार्यक्रम, त्रैवार्षिक 2025-27 के लिए बजट अनुमान, एएआरडीओ में नए सदस्यों का नामांकन, एएआरडीओ के संविधान और कार्यविधि में संशोधन के साथ-साथ एएआरडीओ द्वारा अन्य संगठनों के साथ हस्ताक्षरित 25 नए समझौतों को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें से, संविधान और कार्यविधि में संशोधन 2012 से लंबित था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20250227-WA0058684O.jpg 

एएआरडीओ सम्मेलन जो संगठन के सभी सदस्यों से मिलकर बना है एएआरडीओ से संबंधित सभी मामलों पर सर्वोच्च निर्णय लेने वाला प्राधिकरण है। यह नीतियों और कार्यक्रमों को निर्धारित करता है, अगले तीन वर्षों के लिए बजट अनुमान और तकनीकी कार्य कार्यक्रमों को मंजूरी देता है और संगठन के वित्त पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। सम्मेलनों में अध्यक्ष, एक अफ्रीका और एक एशिया से दो उपाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों का चुनाव होता है। एएआरडीओ सम्मेलन का सामान्य सत्र प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20250227-WA00626K3R.jpg 

सम्मेलन ने कार्यकारी समिति का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 10 सदस्य (दोनों महाद्वीपों से 5-5) शामिल हैं और जो एएआरडीओ के दो लगातार सामान्य सत्रों के बीच सम्मेलन के सभी अधिकारों का उपयोग करते हैं। सम्मेलन ने यह भी निर्णय लिया कि सामान्य सम्मेलन का 22वां सत्र भारत द्वारा 2027-28 में आयोजित किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20250227-WA0052KOXD.jpg 

21वां आम अधिवेशन 24 फरवरी, 2025 को 21वें आम सम्मेलन की सारांश रिपोर्ट के अनुमोदन एवं स्वीकृति के साथ संपन्न हुआ।

एएआरडीओ की स्थापना 1962 में हुआ था। यह एक अंतर-सरकारी, अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो सदस्यों के बीच एक-दूसरे की समस्याओं की बेहतर समझ विकसित करने एवं ग्रामीण लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए समन्वय के अवसरों की खोज करने के लिए समर्पित है। इसमें  वर्तमान समय में अफ्रीका और एशिया से 35 सदस्य हैं। भारत एएआरडीओ  के संस्थापक सदस्यों में से एक है और इसकी स्थापना के बाद से एएआरडीओ के गठन एवं विकास में महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभाया है।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एके  


(रिलीज़ आईडी: 2111428) आगंतुक पटल : 40
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu