सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSES)

Posted On: 12 MAR 2025 2:13PM by PIB Delhi

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एन एस ओ) अखिल भारतीय आधार पर विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों पर बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षण करने के लिए जिम्मेदार है। ये सर्वेक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ दुर्गम गाँवों को छोड़कर पूरे देश में किए जाते हैं। यह नमूना सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से चुना जाता है और सबसे छोटी नमूना इकाई ग्रामीण क्षेत्रों में गाँव या गाँव का हिस्सा और शहरी क्षेत्रों में शहरी ब्लॉक या शहरी ब्लॉक का हिस्सा होता है। इस क्रम में, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) आयोजित करता है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में (निर्माण को छोड़कर) असंगठित गैर-कृषि प्रतिष्ठानों की विभिन्न आर्थिक और परिचालन विशेषताओं को मापना है। सर्वेक्षण में इस क्षेत्र की विभिन्न आर्थिक विशेषताओं पर आंकड़े एकत्र किए गए हैं, जिनमें श्रमिकों की संख्या, सकल मूल्य वर्धन (जीवीए), भुगतान किए गए पारिश्रमिक, स्वामित्व वाली अचल संपत्ति, बकाया ऋण, इसके अलावा विभिन्न प्रकार की परिचालन विशेषताएं जैसे स्वामित्व का प्रकार, संचालन की प्रकृति, पंजीकरण की स्थिति, आईसीटी का उपयोग आदि शामिल हैं।

अक्टूबर 2023 - सितंबर 2024 के दौरान आयोजित ASUSE 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, ASUSE 2023-24 में सर्वेक्षण किए गए प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 4,98,024 थी। अक्टूबर 2023 - सितंबर, 2024 के दौरान असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की अनुमानित संख्या 7,33,99,476 थी। इस क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 2022-23 में 6.50 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 7.34 करोड़ हो गई, जो 12.84% की अच्छी वृद्धि दर्शाती है। इस क्षेत्र ने अक्टूबर 2023 और सितंबर 2024 के बीच 12 करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिया, जो 2022-23 से एक करोड़ से अधिक श्रमिकों की वृद्धि और मजबूत श्रम बाजार वृद्धि को दर्शाता है। मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी सरकारी पहलों ने भारत में असंगठित उद्यमों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालाँकि, ASUSE में उनके प्रभाव का आकलन नहीं किया गया है।

ASUSE 2022-23 और ASUSE 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में प्रतिष्ठानों और श्रमिकों की राज्यवार अनुमानित संख्या नीचे तालिका में दी गई है:

State

ASUSE 2022-23

ASUSE 2023-24

 

प्रतिष्ठान

श्रमिक

प्रतिष्ठान

श्रमिक

 

आंध्र प्रदेश

32,05,746

49,41,337

36,34,267

51,44,792

 

अरुणाचल प्रदेश

70,927

1,04,510

66,682

99,151

 

अअसम

9,17,312

13,21,534

11,73,929

17,02,236

 

Bबिहार

37,01,144

58,95,375

43,19,314

58,51,757

 

छछत्तीसगढ

9,39,667

18,08,362

12,05,121

22,68,265

 

दिल्ली

9,30,269

19,99,614

9,97,101

21,94,598

 

G गोवा

53,049

1,18,205

58,742

1,50,979

 

गुगुजरात

34,94,085

68,80,754

46,45,859

92,00,653

 

H हरियाण

11,56,396

21,68,911

12,85,262

23,87,829

 

हहिमाचल प्रदेश

5,18,709

7,58,087

5,38,350

8,10,204

 

J झारखंड

19,77,514

28,92,648

17,67,860

25,70,291

 

K कर्नाटक

34,74,043

58,32,890

36,49,865

58,25,296

 

K केरल

23,19,510

38,50,802

26,46,492

47,49,599

 

ममध्य प्रदेश

32,71,960

55,58,912

39,87,456

64,76,407

 

M महाराष्ट्र

60,97,234

1,15,51,427

64,44,857

1,21,48,273

 

M मणिपुर

1,68,963

2,14,579

1,87,464

2,67,435

 

M मेघालय

1,64,419

3,20,986

1,89,814

3,06,179

 

M मिजोरम

12,841

17,109

16,863

28,659

 

N नगालैंड

53,657

1,05,778

71,674

1,21,882

 

O ओडिशा

29,48,723

40,87,349

34,19,288

47,86,444

 

P पंजाब

16,57,995

28,11,437

18,71,246

31,49,055

 

R राजस्थान

28,37,753

54,08,175

35,04,012

63,65,206

 

S सिक्किम

42,215

78,754

45,938

71,937

 

ततमिलनाडु

42,29,039

84,58,091

45,24,484

87,46,975

 

तेतेलंगाना

24,76,860

36,81,180

27,65,997

42,97,888

 

त्रित्रिपुरा

1,51,335

1,90,951

1,83,220

2,53,346

 

उउत्तर प्रदेश

89,94,323

1,57,45,855

93,83,148

1,59,95,004

 

U उत्तराखंड

5,05,049

8,28,105

6,12,174

10,09,650

 

W पश्चिम बंगाल

78,31,257

1,05,41,884

92,67,816

1,20,38,420

 

अंअंडमान निकोबार द्वीप

21,708

47,998

18,990

37,075

 

चंचनडीगढ़

35,253

77,804

77,847

1,81,169

 

दादरा और नगर हवेली

तथा दमन और दीव

 

32,994

66,527

38,245

86,610

 

जजम्मू एवं कश्मीर

6,65,253

10,73,669

7,00,352

10,62,851

 

L लद्दाख

17,394

30,032

18,146

31,145

 

L लक्षद्वीप

3,098

4,696

4,477

7,622

 

P पुदुचेरी

70,696

1,51,643

77,122

1,74,934

 

 

 

 

 

 

 

 

               

 

यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/जीएस/डीए


(Release ID: 2110977) Visitor Counter : 19


Read this release in: English , Urdu