विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: विज्ञान धारा योजना के विषय में जागरूकता

Posted On: 12 MAR 2025 3:37PM by PIB Delhi

विज्ञान धारा योजना 16.01.2025 से तीन  योजनाओं (1) विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण (2) अनुसंधान और विकास तथा (3) नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी)  के विलय के बाद लागू हुई। विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान संगठन और आम जनता के बीच विज्ञान धारा योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई सक्रिय उपाय किए हैं। योजना का प्रिंट, सोशल और डिजिटल संचार प्लेटफार्मों के माध्यम से पर्याप्त मीडिया प्रचार किया गया। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सुलभ कराई गई है। विभाग के अधिकारी विज्ञान धारा के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हितधारकों के साथ बातचीत भी कर रहें हैं।

विभाग उन लाभार्थियों की संख्या का भी रिकॉर्ड रखता है जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है। रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 57,869 व्यक्तिगत लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठा चुके है। लाभार्थियों में 10-15 वर्ष की आयु के युवा छात्र शामिल हैं और वे कक्षा VI से X में पढ़ रहे हैं जो INSPIRE-MANAK (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) योजना के अंतर्गत लाभ उठा रहे हैं जिसका उद्देश्य युवा छात्रों को विज्ञान का अध्ययन करने और शोध करियर बनाने के लिए आकर्षित करना और साथ ही रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना और उनके बीच नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

विज्ञान धारा योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है और इसे अखिल भारतीय स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत से अब तक आवंटित और उपयोग किए गए बजट का विवरण इस प्रकार है:

वर्ष

आबंटित राशि (करोड़ रुपए में)

10.03.2025 तक उपयोगित राशि ( करोड़ रुपए में )

2024-25

330.75

89.10

2025-26

1425.00

-

 

तेलंगाना राज्य में कुल 4002 लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया है और 10.03.2025 तक कुल 3.3 करोड़ रुपये का बजट उपयोग किया गया है।

यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/केसी/एनकेएस


(Release ID: 2110899)
Read this release in: English , Urdu