इस्पात मंत्रालय
इस्पात उत्पादन और नए संयंत्र
Posted On:
11 MAR 2025 4:10PM by PIB Delhi
पिछले तीन वर्षों के दौरान देश में तैयार इस्पात की क्षमता, उत्पादन और खपत तथा लौह अयस्क के उत्पादन का विवरण नीचे दिया गया है:-
वर्ष
|
तैयार स्टील
(एमएनटी में)
|
लौह अयस्क
(एमएनटी में)
|
क्षमता
|
उत्पादन
|
खपत
|
उत्पादन
|
2021-22
|
152.81
|
113.60
|
105.75
|
254.10
|
2022-23
|
151.25
|
123.20
|
119.89
|
258.37
|
2023-24
|
170.77
|
139.15
|
136.29
|
276.75*
|
स्रोत: संयुक्त योजना समिति (जेपीसी); एमएनटी=मिलियन टन
|
स्रोत: आईबीएम, नागपुर; *अनंतिम
|
पिछले तीन वर्षों के दौरान देश में तैयार इस्पात उत्पादन का विवरण नीचे दिया गया है:-
तैयार इस्पात उत्पादन
(एमएनटी में)
|
निर्माता का नाम
|
2021-22
|
2022-23
|
2023-24
|
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
|
13.83
|
15.28
|
16.26
|
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
|
3.75
|
3.64
|
3.73
|
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड
|
-
|
-
|
0.53
|
टीएसएल ग्रुप
|
18.74
|
19.46
|
21.15
|
एएम/एनएस ग्रुप
|
7.22
|
6.68
|
7.55
|
जेएसडब्ल्यूएल ग्रुप
|
16.37
|
21.79
|
23.26
|
जेएसपीएल
|
5.15
|
5.42
|
5.75
|
अन्य
|
48.54
|
50.93
|
60.92
|
कुल
|
113.60
|
123.20
|
139.15
|
स्रोत: संयुक्त संयंत्र समिति (जेपीसी)
|
इस्पात एक विनियमन-मुक्त क्षेत्र है और सरकार तमिलनाडु सहित देश के सभी राज्यों में इस्पात क्षेत्र के विकास के लिए अनुकूल नीतिगत माहौल बनाकर एक सुविधाकर्ता के रूप में कार्य करती है। इस्पात संयंत्र की स्थापना के बारे में निर्णय उद्योग द्वारा तकनीकी-व्यावसायिक विचारों के आधार पर लिया जाता है जिसमें कच्चे माल की उपलब्धता, बंदरगाह से दूरी, रसद आदि शामिल हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने पहले ही सेलम स्टील प्लांट का विस्तार और आधुनिकीकरण कर दिया है ताकि प्रति वर्ष 180,000 टन स्टेनलेस स्टील स्लैब का उत्पादन करने की क्षमता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा, एनीलिंग और पिकलिंग लाइन को जोड़ने के साथ कोल्ड रोलिंग क्षमता 65,000 टन से बढ़कर 146,000 टन प्रति वर्ष हो गई है।
सेल नियमित रूप से नए बाजारों में विस्तार करता है। साथ ही ग्राहक सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है। मूल्य वर्धित उत्पादन ने सेल को घरेलू और निर्यात दोनों क्षेत्रों में नए बाजारों और ग्राहकों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान की है। सेल एक ई-पोर्टल भी संचालित करता है, जहां ग्राहक ऑनलाइन टीएमटी ऑर्डर बुक कर सकते हैं। एमएसएमई को प्रोत्साहित करने और अपने संयंत्रों के आसपास नए उद्यमियों की मदद करने के लिए सेल ने इस्पात उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक समर्पित योजना बनाई है।
इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी में दी।
***
एमजी/आरपी/केसी/पीसी/एसवी
(Release ID: 2110442)
Visitor Counter : 33