रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 04 MAR 2025 6:15PM by PIB Delhi

देशों के साथ समुद्री संबंधों को सशक्त करने की दिशा में पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में पूर्वी बेड़े का पोत आईएनएस कुठार हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती के मिशन पर है। यह जहाज अब श्रीलंका के कोलंबो पहुंच चुका है। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर नितिन शर्मा ने श्रीलंका की नौसेना के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल एमएचसीजे सिल्वा से मुलाकात की।

इस यात्रा के भाग के रूप में, दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मी पेशेवर बातचीत, ज्ञान-साझाकरण सत्रों और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को उजागर करती है और भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ तथा ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर)’ गतिविधियों के तहत सहयोग को विस्तार देती है।

 

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एनके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2108231) आगंतुक पटल : 259
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu