पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की
प्रविष्टि तिथि:
03 MAR 2025 7:20PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वन्यजीव संरक्षण में राष्ट्र के समर्पित प्रयासों की जोरदार सराहना की। पिछले दशक में बाघों, तेंदुओं और गैंडों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है, जो देश की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करने की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“पिछले दशक में बाघों, तेंदुओं, गैंडों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि हम वन्यजीवों को कितना महत्व देते हैं और जानवरों के लिए स्थायी आवास बनाने के लिए काम कर रहे हैं। #विश्ववन्यजीवदिवस”
****
एमजी/आरपीएम/केसी/एसकेएस/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2108023)
आगंतुक पटल : 117