अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू हज वॉकथॉन 2025 में शामिल हुए


कार्यक्रम में पवित्र हज यात्रा की तैयारी कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए फिटनेस के महत्व को रेखांकित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 18 FEB 2025 5:04PM by PIB Delhi

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नवाब मंसूर अली खान पटौदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्य अतिथि के रूप में हज वॉकथॉन 2025 में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली राज्य हज समिति द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में पवित्र हज यात्रा की तैयारी कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

 

श्री किरेन रिजिजू ने हजयात्रियों की आध्यात्मिक यात्रा से पहले उनकी सेहत और शारीरिक क्षमता की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष सुश्री कौसर जहां और उनकी टीम मक्का और मदीना में गर्मी अधिक होने की संभावना को देखते हुए हज यात्रियों की फिटनेस को उचित महत्व दे रही है।

****

एमजी/केसी/वीके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2104421) आगंतुक पटल : 210
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil