महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

असम के कार्बी आंगलोंग में आंगनवाड़ी केंद्र में पौधारोपण अभियान चलाया गया

प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2025 1:30PM by PIB Delhi

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान पांच नवजात लड़कियों के सम्मान में चलाया गया।

महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्प हब द्वारा आयोजित यह पहल लड़कियों के विकास, आशा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना जनवरी 2015 में शुरू की गई थी और इस योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

****

एमजी/आरपी/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2102711) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu