लोकसभा सचिवालय
लोकसभा अध्यक्ष ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
12 FEB 2025 7:11PM by PIB Delhi
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है, "संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सामाजिक समरसता और बंधुत्व के संदेश के साथ उन्होंने संसार को और अधिक सुंदर बनाने पर बल दिया। उनकी शिक्षाओं ने समानता, सद्भाव, न्याय और सौहार्द का प्रसार करते हुए कुरीतियों पर प्रहार किया। संत शिरोमणि का जीवन और उनके उपदेश युगों-युगों तक मानव मात्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
*******
एमजी/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2102476)
आगंतुक पटल : 158