मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मत्स्यपालन और जलकृषि अवसंरचना

Posted On: 11 FEB 2025 4:24PM by PIB Delhi

मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय वित्तीय वर्ष 2018-19 से 7522.48 करोड़ रुपए की कुल निधि के साथ फिशरीज़ एंड एक्वाकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट  फंड (एफआईडीएफ) को कार्यान्वित कर रहा है। एफआईडीएफ अन्य बातों के साथ-साथ पहचान की गई फिशरीज़ इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों,राज्य संस्थाओं और अन्य हितधारकों सहित पात्र संस्थाओं / एलीजीबल एन्टीटीस (ईई) को विभिन्न फिशरीस  इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विकास के लिए रियायती वित्त प्रदान करता है। एफआईडीएफ के अंतर्गत,मत्स्यपालन विभाग, नोडल लोनिंग एंटीटीस (एनएलई) द्वारा रियायती वित्त प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 5% तक के  ब्याज दर पर 3% तक ब्याज सहायता (इंटरस्ट सबवेनशन) प्रदान करता है। एफआईडीएफ योजना के अंतर्गत, मत्स्यपालन विभाग,मत्स्यपालन,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने कुल 5801.06 करोड़ रुपए की लागत से कुल 136 परियोजना प्रस्तावों/परियोजनाओं को मंजूरी दी है,जिसमें विभिन्न राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य पात्र संस्थाओं से प्राप्त परियोजना को ब्याज सहायता प्रदान करने के लिए लागत 3858.19 करोड़ रुपए तक सीमित है। अंतर्देशीय मात्स्यिकी सहित मात्स्यिकी क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एफआईडीएफ के अंतर्गत आज तक स्वीकृत परियोजना प्रस्तावों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण नीचे दिया गया है:

           

 

(रुपए करोड़ में)

क्रम सं.

राज्य का नाम

स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या

कुल परियोजना लागत

ब्याज अनुदान के लिए पात्र राशि

1.

आंध्र प्रदेश

10

1396.83

653.06

2.

अरुणाचल प्रदेश

1

0.68

0.54

3.

असम

1

0.41

0.18

4.

गोवा

1

6.42

5.00

5.

गुजरात

5

1354.92

750.00

6.

हरियाणा

1

1.17

0.64

7.

हिमाचल प्रदेश

1

5.17

5.00

8.

जम्मू और कश्मीर

2

120.70

93.17

9.

कर्नाटक

2

1.44

0.79

10.

केरल

3

162.82

151.20

11.

महाराष्ट्र

13

1031.30

770.25

12.

मणिपुर

4

1.15

0.90

13.

मिजोरम

1

8.57

6.85

14.

ओडिशा

4

60.18

33.83

15.

पुदुचेरी

1

2.46

1.97

16.

तमिलनाडु

66

1576.08

1337.81

17.

तेलंगाना

1

4.70

2.31

18.

उत्तर प्रदेश

1

0.22

0.09

19.

पश्चिम बंगाल

18

66.07

44.69

कुल

136

5801. 06

3858. 19

 

यह जानकारी मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

AA     


(Release ID: 2101780)
Read this release in: English , Urdu