रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन 2025

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2025 5:40PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन 08-09 फरवरी 25 को नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गयाजिसमें आठ पूर्व नौसेना प्रमुख और वर्तमान नौसेना प्रमुख एक साथ आए।

इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व नौसेना प्रमुखों के सामूहिक अनुभव और ज्ञान से लाभ उठाना तथा उन्हें नौसेना के नवीनतम विकास और नीतिगत पहलों से अवगत कराना था।

08 फरवरी को नए नौसेना भवन में पूर्व प्रमुखों को  नीतिगत पहलों, तकनीकी, सामग्री और परिचालन रसद उन्नति और परिप्रेक्ष्य योजनाओं सहित परिचालन संबंधी अद्यतन जानकारी दी गई

मंथन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया , जिसमें उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और मानव संसाधन प्रतिमानों में युद्ध और समुद्री रणनीति के भविष्य पर विचारों के खुले आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया गया।

सम्मेलन से अलग “लीगेसी ऑफ लीडरशिप: नेवल चीफ्स थ्रू टाइम” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें पूर्व नौसेना प्रमुखों की प्रेरणादायक यात्राओं का वर्णन किया गया है।

व्यक्तिगत कहानियों, दुर्लभ तस्वीरों और प्रत्यक्ष विवरणों के साथ, यह "संग्रहकर्ता संस्करण" पूर्व सीएनएस के नेतृत्व की एक अनूठी झलक प्रस्तुत करता है।

"हम आपकी शानदार विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा करना जारी रखेगी " - सीएनएस

पूर्व नौसेना प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

नौ सेना प्रमुखों का सम्मेल, चीफ्स कॉन्क्लेव 2025, संस्थागत निरंतरता के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है तथा भारत की समुद्री शक्ति के भविष्य को आकार देते हुए पिछले नेतृत्व के ज्ञान का लाभ उठाता है।

*******

एमजी/केसी/एनकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2101214) आगंतुक पटल : 476
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Tamil