कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एसआई) तकनीक का इस्तेमाल
Posted On:
04 FEB 2025 7:04PM by PIB Delhi
सरकार ने किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तरीकों को अपनाया किया है।
इनमें से कुछ पहल निम्न हैं:
I. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में प्रश्नों के उत्तर देने में किसानों की सहायता के लिए एआई-संचालित चैटबॉट 'किसान ई-मित्र' विकसित किया गया है। यह समाधान कई भाषाओं का समर्थन करता है और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में सहायता करने के लिए विकसित हो रहा है।
II. राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, जलवायु परिवर्तन के कारण उपज के नुकसान से निपटने के लिए, फसल के मुद्दों में कीट संक्रमण का पता लगाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है, जिससे स्वस्थ फसलों के लिए समय पर हस्तक्षेप करने में मदद मिलती है।
III. चावल और गेहूं की फसल के लिए उपग्रह, मौसम और मिट्टी की नमी डेटासेट का उपयोग करके फसल स्वास्थ्य मूल्यांकन और फसल स्वास्थ्य निगरानी के लिए फील्ड तस्वीरों का उपयोग करके एआई आधारित विश्लेषण किया जाता है।
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
एमजी/केसी/आरकेजे
(Release ID: 2099904)
Visitor Counter : 257