ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से श्रमिकों को हटाना

Posted On: 04 FEB 2025 7:07PM by PIB Delhi

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महात्मा गांधी नरेगा) एक मांग आधारित श्रमिक रोजगार योजना है और इस योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित राज्यों/संघ शासित प्रदेशों की सरकारों के पास है। जॉब कार्डों का अद्यतन/हटाना राज्यों/संघ शासित प्रदेशों द्वारा किया जाने वाला एक नियमित कार्य है। हालांकि, श्रमिकों/जॉब कार्डों को रद्द करने/हटाने के दौरान, राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को कानून के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी योग्य या पात्र परिवार का जॉब कार्ड हटाया/रद्द न किया जाए। वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान महात्मा गांधी नरेगा से हटाए/रद्द किए गए सक्रिय श्रमिकों की संख्या का राज्य/संघ शासित प्रदेश-वार विवरण नीचे दिया गया है।

वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान कुल 86,17,887 और 68,86,532 सक्रिय श्रमिकों को परिवार के ग्राम पंचायत से स्थायी रूप से स्थानांतरित हो जाने, गांव के शहरी के रूप में वर्गीकृत हो जाने आदि कारणों से क्रमशः फर्जी/डुप्लिकेट/गलत जॉब कार्ड के कारण हटा दिया गया /रद्द कर दिया गया है।

वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान महात्मा गांधी नरेगा से हटाए गए/रद्द किए गए सक्रिय श्रमिकों की संख्या का राज्यों/संघ शासित प्रदेशवार विवरण

क्र.सं.

राज्‍य केन्‍द्र शासित प्रदेश

2022-23

2023-24

 

 

सक्रिय श्रमिक

सक्रिय श्रमिक

1.

अंडमान और निकोबार

11

17

2.

आंध्र प्रदेश

485757

360840

3.

अरूणाचल प्रदेश

8315

17008

4.

असम

166823

315937

5.

बिहार

1403802

237655

6.

छत्‍तीसगढ़

274534

595205

7.

दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव

0

2

8.

गोवा

4

6

9.

गुजरात

201611

258451

10.

हरियाणा

10016

7089

11.

हिमाचल प्रदेश

25399

41045

12.

जम्‍मू और कश्‍मीर

44227

108263

13.

झारखंड

344051

242883

14.

कर्नाटक

376577

225536

15.

केरल

14863

51335

16.

लद्दाख

3243

1488

17.

लक्षद्वीप

0

0

18.

मध्‍य प्रदेश

790419

1627427

19.

महाराष्‍ट्र

195146

102843

20.

मणिपुर

16740

33268

21.

मेघालय

9675

60233

22.

मिजोरम

5587

8802

23.

नागालैंड

8802

13507

24.

ओडिशा

694696

436230

25.

पुदुच्‍चेरी

309

325

26.

पंजाब

107228

33404

27.

राजस्‍थान

352408

727700

28.

सिक्किम

1067

2195

29.

तमिलनाडु

233543

270860

30.

तेलंगाना

415200

121422

31.

त्रिपुरा

15820

49765

32.

उत्‍तर प्रदेश

1448978

806253

33.

उत्‍तराखंड

22951

43291

34.

पश्चिम बंगाल

940085

86247

 

 

 

 

कुल

 

8617887

6886532

 

यह जानकारी ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/केसी/केपी


(Release ID: 2099898) Visitor Counter : 137


Read this release in: English , Urdu