महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दसवीं वर्षगांठ पर पूर्वोत्तर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित


पश्चिम त्रिपुरा जिले में बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन

असम के माजुली में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2025 5:08PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना के शुभारंभ के 10 साल पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर पूर्वोत्तर क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

त्रिपुरा के पश्चिमी त्रिपुरा जिले में उमाकांत अकादमी स्कूल के परिसर में छात्राओं के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

एक अन्य कार्यक्रम में, असम के माजुली जिले में छात्राओं के लिए एक आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को कुछ आवश्यक रक्षा कौशल से लैस करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को पानीपत, हरियाणा में किया था।

बीबीबीपी का उद्देश्य भारत में घटते बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों का समाधान करना है।

***

एमजी/केसी/एनकेएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2099728) आगंतुक पटल : 202
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu