सहकारिता मंत्रालय
किसानों के लिए सबसे बड़ी भंडारण क्षमता का विकास
Posted On:
04 FEB 2025 3:28PM by PIB Delhi
सरकार ने 31.05.2023 को "सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना" को मंजूरी दे दी है, जिसे एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया है। इस योजना में भारत सरकार (जीओआई) की विभिन्न मौजूदा योजनाओं, जैसे कि कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ), कृषि विपणन अवसंरचना योजना (एएमआई), कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (एसएमएएम), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई), आदि के संमिलन के जरिए पैक्स स्तर पर विभिन्न कृषि बुनियादी ढांचे, जिनमें गोदाम, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रसंस्करण इकाइयां, उचित मूल्य की दुकानें आदि शामिल हैं, का निर्माण शामिल है।
योजना की पायलट परियोजना के तहत, 11 राज्यों के 11 पैक्स में गोदामों का निर्माण पूरा हो चुका है। राज्य-वार विवरण अनुलग्नक-I में संलग्न है।
इस योजना के तहत, पैक्स बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (एमआईडीएच) की केंद्र प्रायोजित योजना के तहत गांवों में पैदा होने वाले फलों और सब्जियों की आपूर्ति के लिए कोल्ड स्टोरेज यूनिट, पैक हाउस, रेफ्रिजरेशन वैन आदि सहित कोल्ड चेन बुनियादी ढांचा भी स्थापित कर सकते हैं।
संलग्नक-I
क्रम सं.
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
जिला
|
पैक्स का नाम
|
भंडारगृह की क्षमता (मी.टन में)
|
तैयार की गई अवसंरचना
|
1.
|
महाराष्ट्र
|
अमरावती
|
नेरिपंगलाई विविध कार्यकारी सहकारी संस्था
|
3,000
|
भंडार गृह
|
2.
|
उत्तर प्रदेश
|
मिर्जापुर
|
बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, कोटवा पांडे
|
1,500
|
भंडार गृह
|
3.
|
मध्य प्रदेश
|
बालाघाटt
|
बहुउद्देश्यी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, मर्यादित पार्सवाडा
|
500
|
भंडार गृह + धान की प्राथमिक प्रसंस्करण ईकाई
|
4.
|
गुजरात
|
अहमदाबाद
|
दि चंद्रनगर ग्रुप सेवा सहकारी मंडी लिमिटेड
|
750
|
भंडार गृह
|
5.
|
तमिलनाडू
|
थेनी
|
सिलमराथुपट्टी प्राथमिक कृषि ऋण समिति
|
1,000
|
भंडार गृह
|
6.
|
राजस्थान
|
श्रीगंगानगर
|
घुमुडवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड
|
250
|
भंडार गृह+ बीज ग्रेडिंग ईकाई + कस्टम हायरिंग केंद्र
|
7.
|
तेलंगाना
|
करीमनगर
|
प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गंभीरपेट
|
500
|
भंडार गृह+ प्रसंस्करण ईकाई
|
8.
|
कर्नाटक
|
बीदर
|
प्राथमिक कृषि सहकारी संघ लिमिटेड, एकाम्बा
|
1,000
|
भंडार गृह+ प्रसंस्करण ईकाई
|
9.
|
त्रिपुरा
|
गोमाती
|
खिलपारा प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड
|
250
|
भंडार गृह+ प्रसंस्करण ईकाई+ग्रामीण हाट
|
|
|
|
|
|
|
10.
|
असम
|
कामरूप
|
2 नंबर पब बोंगशर जी.पी.एस.एस. लिमिटेड
|
500
|
भंडार गृह
|
11.
|
उत्तराखंड
|
देहरादून
|
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, सहसपुर
|
500
|
भंडार गृह
|
|
कुल योग
|
|
|
9,750
|
|
यह जानकारी सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
********
एमजी/आरपीएम/केसी /
(Release ID: 2099710)
Visitor Counter : 287