पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23 राज्यों में एस.ए.एस.सी.आई. योजना के तहत ₹3295.76 करोड़ की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2025 4:27PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने अपने 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एस.ए.एस.सी.आई.) - वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास' के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश के 23 राज्यों में ₹3295.76 करोड़ की लागत से 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का व्यापक विकास करना, उनकी ब्रांडिंग करना और वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग करना है। इस योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण संलग्न है।

पर्यटन मंत्रालय ने परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए सभी राज्यों को परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकारों से परियोजना प्रस्ताव प्राप्त होने पर, साइट से कनेक्टिविटी, पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र, वहन क्षमता, स्थिरता उपाय, टिकाऊ संचालन और प्रबंधन, परियोजना प्रभाव और सृजित मूल्य, पर्यटन विपणन योजना आदि जैसे दिए गए मापदंडों पर उनका मूल्यांकन किया गया। एस.ए.एस.सी.आई. योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का कार्यान्वयन राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है, वहीं पर्यटन मंत्रालय ने स्वीकृत परियोजनाओं के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए तंत्र भी तैयार किया है।

पर्यटन मंत्रालय वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रचार, कार्यक्रमों में भागीदारी, मेलों और त्योहारों के आयोजन के लिए राज्य सरकारों को सहायता आदि जैसी विभिन्न प्रचार पहलों के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कम ज्ञात स्थलों सहित देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देता है।

पर्यटन मंत्रालय को एस.ए.एस.सी.आई. योजना के तहत विचार के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर हरियाणा राज्य से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। अभी तक, इस योजना के तहत भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी है।

***

एमजी/केसी/एसजी

ई-मेल: - tourism4pib[at]gmail[dot]com

अनुलग्नक

'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एस.ए.एस.सी.आई.) के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची - वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास

(राशि करोड़ रुपये में)

क्रम संख्या

राज्य

परियोजना का नाम

लागत

  1.  

आंध्र प्रदेश

1. गंडिकोटा - किले और घाटी के अनुभव को समृद्ध करना

77.91

2. अखंड गोदावरी: (हैवलॉक ब्रिज और पुष्कर घाट), राजमहेंद्रवरम

94.44

  1.  

अरुणाचल प्रदेश

3. सियांग एडवेंचर एंड इको-रिट्रीट, पासीघाट

46.48

  1.  

असम

4. असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान, गुवाहाटी

97.12

5. शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण

94.76

  1.  

बिहार

6. मत्स्यगंधा झील, सहरसा का विकास

97.61

7. करमचट इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब

49.51

  1.  

छत्तीसगढ

8. चित्रोत्पला फिल्म सिटी का विकास

95.79

9. जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र का विकास

51.87

  1.  

गोवा

10. छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, पोंडा

97.46

11. प्रस्तावित टाउनस्क्वायर, पोवोरिम

90.74

  1.  

गुजरात

12. केरली (मोकरसागर), पोरबंदर में इकोटूरिज्म गंतव्य

99.50

13. टेंटेड सिटी और कन्वेंशन सेंटर, धोर्डो

51.56

  1.  

झारखंड

14. तिलैया, कोडरमा का इको-पर्यटन विकास

34.87

  1.  

कर्नाटक

15. रोएरिच और देविका रानी एस्टेट टाटागुनि, बेंगलुरु में इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक केंद्र

99.17

16. सवदत्ती यल्लम्मागुड्डा, बेलगावी का विकास

100.00

  1.  

केरल

17. अष्टमुडी जैव विविधता और पर्यावरण-मनोरंजक केंद्र, कोल्लम

59.71

18. सरगालया: मालाबार की सांस्कृतिक कुटिया का वैश्विक प्रवेशद्वार

95.34

  1.  

मध्य प्रदेश

19. ओरछा एक मध्यकालीन वैभव

99.92

20. भोपाल में MICE के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर

99.38

  1.  

महाराष्ट्र

21. पूर्व आईएनएस गुलदार अंडरवाटर म्यूजियम, कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन, सिंधुदुर्ग

46.91

22. नासिक में "राम-काल पथ" का विकास

99.14

  1.  

मणिपुर

23. लोकतक झील का अनुभव

89.48

  1.  

मेघालय

24. मावखानू, शिलांग में एमआईसीई इन्फ्रास्ट्रक्चर

99.27

25. उमियम झील, शिलांग का पुनर्विकास

99.27

  1.  

ओडिशा

26. हीराकुंड का विकास

99.90

27. सतकोसिया का विकास

99.99

  1.  

पंजाब

28. हेरिटेज स्ट्रीट, एसबीएस नगर का विकास

53.45

  1.  

राजस्थान

29. जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में विकास

49.31

30. जल महल, जयपुर में विकास

96.61

  1.  

सिक्किम

31. स्काईवॉक, भालेढुंगा, यांगांग, नामची

97.37

32. बॉर्डर एक्सपीरियंस, नाथुला

68.19

  1.  

तमिलनाडु

33. मामल्लापुरम में नंदवनम हेरिटेज पार्क

99.67

34. देवला, ऊटी में फूलों का बगीचा

70.23

  1.  

तेलंगाना

35. रामप्पा क्षेत्र सतत पर्यटन सर्किट

73.74

36. सोमसिल्ला कल्याण और आध्यात्मिक रिट्रीट नल्लामाला

68.10

  1.  

त्रिपुरा

37. 51 शक्ति पीठ पार्क, बंडुआर, गोमती

97.70

  1.  

उतार प्रदेश

38. बटेश्वर, जिला- आगरा का विकास

74.05

39. एकीकृत बौद्ध पर्यटन विकास, श्रावस्ती

80.24

  1.  

उत्तराखंड

40. प्रतिष्ठित शहर ऋषिकेश: राफ्टिंग बेस स्टेशन

100.00

कुल

3,295.76

 

***


एमजी/केसी/एसजी


(रिलीज़ आईडी: 2099378) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil