प्रविष्टि तिथि:
15 JAN 2025 3:04PM by PIB Delhi
भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ संगठित आपराधिक समूहों, आतंकवादी संगठनों, ड्रग तस्करों आदि की गतिविधियों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर भारत सरकार ने नवंबर 2023 में एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया था।
जांच समिति ने अपनी जांच की और अमेरिकी पक्ष द्वारा दिए गए सुरागों का भी अनुसरण किया। जांच में उसे अमेरिकी अधिकारियों से पूरा सहयोग मिला और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के यहां यात्राएं भी कीं। समिति ने विभिन्न एजेंसियों के कई अधिकारियों के साथ पड़ताल की और इस संबंध में उपयुक्त दस्तावेजों की भी जांच की।
समिति ने लंबी जांच-पड़ताल के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है और एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। जांच के दौरान इस व्यक्ति के पिछले आपराधिक संबंध और पृष्ठभूमि सामने आई थी। जांच समिति ने कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी करने की सिफारिश की है।
समिति ने प्रणालियों और प्रक्रियाओं में कार्यात्मक सुधार की सिफारिश की है, साथ ही ऐसे कदम उठाने की भी सिफारिश की है, जिससे इस तरह के मामलों से निपटने की भारत की क्षमता मजबूत हो सके, व्यवस्थित नियंत्रण और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
*****
एमजी/ आरपीएम/केसी/ आरके