उप राष्ट्रपति सचिवालय
लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप में पंचायत स्तर पर आयोजित सार्वजनिक समारोह में उपराष्ट्रपति के संबोधन का मूल पाठ (अंश)
प्रविष्टि तिथि:
17 JAN 2025 6:27PM by PIB Delhi
प्रियपेत्तावरे नमस्कारम्!
श्री प्रफुल्ल पटेल, नाम ही काफी है। नाम सब कुछ कह देता है। श्री प्रफुल्ल पटेल चौबीसों घंटे कार्यशील व्यक्ति हैं।
लक्षद्वीप अब भारत का छुपा हुआ स्वर्ग नहीं रह गया है। माननीय प्रधानमंत्री की यात्रा ने इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर ला खड़ा किया है। इस जगह का महत्व आप इस बात से समझ सकते हैं कि हाल ही में यहां माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अब मैं आया हूं।
मेरी यात्रा खोज और व्यक्तिगत विकास की यात्रा से कम नहीं है। श्री प्रफुल्ल पटेल एक ऐसे व्यक्ति हैं जो चौबीसों घंटे काम करते हैं। मैं जब से यहां आया हूं, मैं और मेरी पत्नी लोगों, खासकर बच्चों और महिलाओं का प्यार पाकर अभिभूत हैं। लक्षद्वीप, आकार में छोटा हो सकता है, लेकिन इसका दिल बहुत बड़ा है। बंगाराम द्वीप टेंट सिटी रिसॉर्ट पर्यटन के क्षेत्र में एक क्रांति है। यह 17,500 वर्ग मीटर में विश्वस्तरीय आतिथ्य प्रदान करता है। यह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। जी-20 में भारत ने बहुत उच्च मानक स्थापित किए और लक्षद्वीप को वैश्विक मानचित्र पर इसे ला खड़ा किया।
लक्षद्वीप में दो ब्लू फ्लैग समुद्र तट हैं और ये तटों को साफ रखने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था है। आने वाले दो साल में भारत तीसरी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
वर्ष 2047 में भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। पिछले कुछ सालों में आम आदमी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। हर घर में शौचालय, हर घर में पाइप से पानी, हर घर में गैस कनेक्शन, क्या उपलब्धि हैं! आज मैंने यहां साइकिल से लेकर कंप्यूटर तक और जरा सोचिए, स्वास्थ्य सेवा से लेकर सोलर हाउस तक क्या दिया हैं! हम सभी को अपने देश को हमेशा सबसे पहले रखने का संकल्प लेना चाहिए।
इस समय भारत दुनिया का सबसे महत्वाकांक्षी देश है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण यह सदी भारत की है क्योंकि उनकी नीतियों का ज़मीनी असर हो रहा है। लक्षद्वीप सिर्फ़ द्वीपों का समूह नहीं है। यह हमारी संस्कृति, विविधता में एकता और अच्छे पर्यावरण से हमारा क्या मतलब है, इसे परिभाषित करता है!
मैं डिसेलिनेशन प्लांट के लिए प्रशासक को बधाई देता हूं। द्वीपों पर हर व्यक्ति को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए 35 करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। हमारे देश में विकास लोगों के जीवन को ऐसे प्रकाशित कर रहा है जैसे सूरज धरती के हर हिस्से को प्रकाशित करता है। मैं इस यात्रा को हमेशा याद रखूंगा और मेरी पत्नी भी इस यात्रा को जीवन भर याद रखेंगी। बहुत-बहुत धन्यवाद लक्षद्वीप।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
*****
एमजी/आरपीएम/केसी/पीसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2093889)
आगंतुक पटल : 360