लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोकसभा अध्यक्ष ने नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं


लोकसभा अध्यक्ष ने लोगों से भारत के संविधान को पढ़ने, इसके आदर्शों और मूल्यों को समझने का आग्रह किया

'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें: लोकसभा अध्यक्ष

Posted On: 31 DEC 2024 9:34PM by PIB Delhi

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने नववर्ष-2025 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा;

मेरे प्रिय देशवासियों,

मैं आप सभी को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। नववर्ष आपके जीवन में आनंद, शांति और समृद्धि लेकर आए।

हम अपने संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में संविधान उत्सव मना रहे हैं और इसलिए मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप भारत के संविधान को पढ़ें, इसके आदर्शों और मूल्यों को समझें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं।

आइए, हम सब अपने कर्तव्यों को पूरा करने और नए जोश व उत्साह के साथ अपने देश के लिए काम करने का संकल्प लें। हम सब मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें। हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

एक बार फिर, मैं आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं!

***

एमजी/केसी/बीयू/वाईबी


(Release ID: 2089203) Visitor Counter : 284
Read this release in: English , Urdu