वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के खातों की नवंबर, 2024 तक मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2024-25)

प्रविष्टि तिथि: 31 DEC 2024 4:08PM by PIB Delhi

भारत सरकार का नवंबर, 2024 के महीने तक का मासिक लेखा-जोखा समेकित कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इसके प्रमुख अंश निम्नलिखित हैं:

भारत सरकार को नवंबर, 2024 तक ₹18,94,408 करोड़ (कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 59.1%) प्राप्त हुए हैं, जिसमें ₹14,43,435 करोड़ कर राजस्व (कुल केंद्र को), ₹4,27,020 करोड़ का गैर-कर राजस्व और ₹23,953 करोड़ की गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार की ओर से करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ₹8,12,063 करोड़ राज्य सरकारों को हस्तांतरित किए गए हैं, जो बीते वर्ष की तुलना में ₹2,10,697 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार की ओर से किया गया कुल व्यय ₹27,41,002 करोड़ (संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 56.9%) है, जिसमें से ₹22,27,502 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹5,13,500 करोड़ पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से, ₹6,58,494 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण है और ₹2,79,211 करोड़ प्रमुख सब्सिडियों के कारण है।

****

एमजी/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2089144) आगंतुक पटल : 336
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu