अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने क्रिसमस और सबरीमाला तीर्थयात्रा के अवसर पर केरल के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं प्रदान करने के लिए रेल मंत्री को हार्दिक धन्यवाद दिया

Posted On: 21 DEC 2024 5:39PM by PIB Delhi

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने क्रिसमस और सबरीमाला तीर्थयात्रा के अवसर पर केरल के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं प्रदान करने के लिए उनके अनुरोध के आधार पर मंजूरी देने के लिए केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को अपना हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।

रेल मंत्रालयने 2024 में क्रिसमस के त्यौहार के दौरान केरल से आने-जाने वालों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 10 विशेष रेलगाड़ियों कोचलाने की घोषणा की है और क्रिसमस के लिए विभिन्न रेलवे ज़ोन में 149 विशेष ट्रेन यात्राएंशुरू की जाएँगी। इसके अलावा, सबरीमाला तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा के लिए केरल से आने-जाने के लिए 416 विशेष ट्रेन यात्राएं शुरू करने की घोषणा की गई है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केरल के लिए विशेष ट्रेनेचलाने को मंजूरी दे दी है। त्योहारी सीजन के दौरान लोगों के लिए सुविधा को बेहतर करने हेतु ये घोषणाएं की गई हैं और ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तरदायी और प्रभावी शासन का प्रतीक है।

क्रिसमस महोत्सव 2024 के लिए विभिन्न जोनों में कुल 149 विशेष ट्रेन यात्राओं की घोषणा की गई है। ट्रेन सेवाओं का विवरण इस प्रकार है:

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्लयूआर): 17 यात्राएं

मध्य रेलवे (सीआर): 48 यात्राएं

उत्तर रेलवे (एनआर): 22 यात्राएं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर): 2 यात्राएं

पश्चिमी रेलवे (डब्लयूआर): 56 यात्राएं

पश्चिम मध्य रेलवे (डब्लयूसीआर): 4 यात्राएं

केरल में सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए 416 विशेष ट्रेन यात्राओं का विवरण इस प्रकार है:

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्लयूआर): 42 यात्राएं

दक्षिणी रेलवे (एसआर): 138 यात्राएं

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर): 192 यात्राएं

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर): 44 यात्राएं

इन ट्रेनों को चलाने का उद्देश्य छुट्टियों के मौसम में बढ़ती मांग को पूरा करते हुए यात्रियों के लिए सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना है।

****

 

एमजी/केसी/आईम/केश


(Release ID: 2086852)
Read this release in: English , Urdu , Tamil , Malayalam